मध्य प्रदेश में बनेगा Vindhya Expressway, भोपाल से 6 जिले होंगे कनेक्ट, जानें पूरा रूट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश को जल्द मिलेगी विंध्य एक्सप्रेस वे की सौगात
भोपाल और सिंगरौली के बीच होगा एक्सप्रेस का निर्माण
एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ होगा इंडस्ट्रियल क्लस्टर

भोपाल. मध्य प्रदेश को जल्द एक नए एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलने वाली है. इस एक्सप्रेस-वे का नाम होगा Vindhya Expressway.एमपी से गुजरने वाला ये चौथा एक्सप्रेस-वे भोपाल और सिंगरौली के बीच बनेगा. यह एक्सप्रेस वे भोपाल, दमोह, कटनी, रीवा, सीधी से होते हुए सिंगरौली को कनेक्ट करेगा. 676 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ इंडस्ट्रियल बेल्ट डेवलेप किया जाएगा. इससे उद्योग और कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई है. एक्सप्रेस-वे की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी.

एक्सप्रेस-वे बनने के बाद राजधानी भोपाल और सिंगरौली के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी. एक्सप्रेस-वे की घोषणा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि विंध्य एक्सप्रेस वे क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए काफी अहम साबित होगा. इस एक्सप्रेस वे के जरिए भोपाल और सिंगरौली सहित राज्य के कई जिले और भी जुड़ेंगे. यह एक्सप्रेस वे जिस इलाके से गुजरेगा वहां उद्योग और कृषि के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

क्या होगी एक्सप्रेस-वे की खासियत
भोपाल से सिंगरौली के बीच विंध्य एक्सप्रेस-वे बनेगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार की ओर से एक्सप्रेस का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गा है. अधिकारियों का हना है कि विंध्य एक्सप्रेस वे मध्य प्रदेश के डेवलेपमेंट को और तेज गति देगा. इसके दोनों तरफ इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाए जाएंगे. इन इलाकों में जरूरत के मुताबिक उद्योग के लिए जमीन का आवंटन किया जाएगा. बताया जा रहा है कि फिलहाल एक्सप्रेव वे को 6 लेन बनाने की तैयारी है. बाद में इसके अपग्रेड कर 8 लेन का भी किया जा सकता है.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ये भी पढ़ें: राजस्थान में बन रही देश की पहली 8 लेन टनल, लागत 1000 करोड़, 100 साल की गारंटी, जानें सबकुछ

माना जा रहा है कि देश के बाकि एक्सप्रेस वे की तरह इसमें भी 120 किलोमीटर की रफ्तार पर गाड़ियां चल सकेंगी. फिलहाल राज्य सरकार की ओर से इस एक्सप्रेस वे के निर्माण की शुरुआत करने की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि साल के अंत तक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. फिर अगले साल तक इसका निर्माण शुरू किया जा सकता है.

रोजगार के मिलेंगे नए अवसर
सरकार का कहना है कि एक्सप्रेस वे बनने से न केवल आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, बल्कि यह मध्य प्रदेश के विकास के नए मॉडल के तौर पर भी उभर कर सामने आएगा. इससे विंध्य क्षेत्र का भी तेजी से विकास होगा. यह एक्सप्रेस से भोपाल से शुरु होकर सिंगरौली तक जाएगा. इसके दोनों तरफ इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाए जाएंगे. इससे कई जिलों के लोगों को रोजगार से नए अवसर भी मिल सकते हैं.

Tags: Bhopal news, Delhi-Mumbai Expressway, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें