छत्तीसगढ़ सीएम का एमपी दौरा : चुनाव से पहले देवी दरबार और मजार पर भूपेश बघेल, बोले-बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सतना. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सतना पहुंचे. यहां उन्होंने कालिका देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की और कन्या भोज कराया. इसके साथ ही किसानों से बातचीत कर उनका हाल जाना. उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने की बात पर कहा कांग्रेस पार्टी को संजीवनी मिली है. बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.

भूपेश बघेल अपने 1 दिन के दौरे पर सतना पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने सतना के नकटी गांव में स्थित देवी कालिका के मंदिर में पूजा की और कन्या भोज करवाया. साथ ही यहां मौजूद किसानों से सीएम ने बातचीत कर फसल की जानकारी ली. फिर उनका काफिला नागौर थाना इलाके के खेरुआ सरकार हनुमान मंदिर गया. यहां उन्होंने भगवान बजरंगबली की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद सीएम ने सिंहपुर में स्थित छोटे सरकार की मजार पर मत्था टेका और चादर चढ़ाई.

छत्तीसगढ़ सीएम बोले-बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू
छत्तीसगढ़ के सीएम हर साल पूजा के लिए सतना आते हैं. उन्होंने कहा यह उनकी धार्मिक यात्रा है.  कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को संजीवनी मिली है. बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बनाया था और जनता ने उन्हें जवाब दिया है. इसका देशभर में व्यापक असर पड़ेगा.

बीजेपी नेता के कांग्रेस में शामिल होने की अफवाह गलत
सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ बीजेपी के दिग्गज नेता ननकीराम कंवर के कांग्रेस मेंं शामिल होने की खबरों पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा ननकीराम कंवर कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं. उनके क्षेत्र में एक कार्यक्रम था इसी वजह से हम दोनों एक साथ थे. इसलिए लोग तिल का ताड़ बना रहे हैं.

Tags: CM Bhupesh Baghel, Madhya pradesh news, MP politics, Satna news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें