
GT vs CSK Live Score इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम का फैसला अब से कुछ देर बाद हो जाएगा. टू्र्नामेंट के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस के सामने 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच मुकाबला हो रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले चुनी गेंदबाजी.
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन XI
शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), दसुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, दर्शन नालकंडे, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन XI
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा।
इस सीजन का आगाज महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले से हुई थी. चेन्नई की टीम को यहां हार का सामना करना पड़ा था. आज के मुकाबले में गुजरात से धोनी की टीम हार का बदला चुकता करना चाहेगी.
इस सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले बार की तरह ही अपनी खेल में निरंतरता दिखाई है. हार्दिक पंड्या की टीम ने 14 में से 10 मुकाबले जीत दर्ज करते हुए 20 अंक हासिल कर टेबल टॉप किया. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 14 लीग मैच खेलने के बाद 8 मैच जीते जबकि 1 मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया. 17 अंकों के साथ टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया और क्वाफायर के लिए स्थान बनाया.
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI-
ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा और यश दयाल. (इम्पैक्ट प्लेयर- जोशुआ लिटिल)
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI-
रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और महेश दीक्षाना. (इम्पैक्ट प्लेयर- मथीशा पथिराना)








