नई दिल्ली. दिल्ली सरकार (Delhi Government) अब अपने चार और विभागों के 58 सेवाएं (58 services) को ऑनलाइन (Online) करने का फैसला किया है. दिल्ली में पहले से ही तीर्थ योजना में बुजुर्गों को पंजीकरण, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (International Driving Permit) बनवाना या मृत्यु के बाद परमिट को दूसरे को ट्रांसफर कराना (Transfer of Permit after Death) जैसे 100 सेवाएं ऑनलाइन हैं. इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि अब कुछ अन्य विभागों के आवेदकों को भी कार्यालय में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. दिल्ली की केजरीवाल सरकार अब 158 नई सेवाओं को डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत घर बैठे देगी. यह सुविधा 1076 नंबर पर कॉल कर आप प्राप्त कर सकते हैं.
बता दें कि दिल्ली सरकार ने साल 2018 में कई विभागों के 40 सेवाओं को डोर स्टेप डिलीवरी योजना शुरू की थी. वर्तमान में अब इन सेवाओं की संख्या अब तकरीबन 100 तक पहुंच गई है. दिल्ली सरकार ने अब चार नए विभागों की कुल 58 सेवाओं को जोड़ने की दिशा में काम कर रही है. इसके बाद अब कुल ऑनलाइन सेवाओं की संख्या 158 हो जाएगी. इसके लिए दिल्ली सरकार जून में 58 सेवाओं में से 30 नई सेवाओं को घर बैठे देने का फैसला किया है. इसके लिए इन विभागों की मंजूरी मिल चुकी है.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

‘आप’ ने पुलिसकर्मी पर लगाया मनीष सिसोदिया से ‘बदसलूकी’ करने का आरोप, पुलिस ने बताया ‘दुष्प्रचार’

Noida News: सोसाइटी के कोने में है घर तो जरा हो जाइए सावधान, नोएडा वालों के लिए अलर्ट

पश्चिम की पार्टी होने का ठप्पा हटाएगी आरएलडी, अब नई रणनीति पर हो रहा काम, जानिए जयंत का प्लान

Weather Update: चुभती-जलती गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली-NCR से लेकर इन राज्यों में होगी बारिश, आएंगे आंधी-तूफान

ट्रेनों में पिछले वर्ष की तुलना इस बार अधिक यात्रा कर रहे हैं लोग, इन रूटों पर चले सबसे अधिक यात्री

अगर देर रात लग जाती है भूख, तो नोएडा का यह मार्केट आपके लिए है बेस्ट, युवाओं की पहली पसंद

दिल्लीः फिर सुर्खियों में तिहाड़ जेल, कैदी ने फंदा लगाकर दी जान

Liquor Scam: मनीष सिसोदिया को मनीलॉन्ड्रिंग मामले में नहीं मिली राहत, 1 जून तक जेल में ही रहेंगे

केंद्र पर अध्यादेश पर केजरीवाल को नहीं मिला कांग्रेस का साथ! दूसरी पार्टियों की बाट जोह रही AAP

Explainer : क्या होता है अध्यादेश, कैसे विधेयक से अलग, क्यों अक्सर होता है इसका विरोध

स्थायी समिति चुनावः मेयर शैली ओबेरॉय को झटका, दोबारा नहीं होंगे चुनाव, HC ने खारिज की याचिका
दिल्ली सरकार ने साल 2018 में कई विभागों के 40 सेवाओं को डोर स्टेप डिलीवरी योजना शुरू की थी. (फाइल फोटो)
जून तक शुरू हो जाएंंगी 158 सेवाएं ऑनलाइन
दिल्ली सरकार परिवहन, श्रम, बिल्डिंग एवं निर्माण, राजस्व विभाग की सेवाओं को भी अब इस योजना से जोड़ रही है. दिल्ली सरकार की मानें तो अब तक 5.60 लाख से अधिक बार डोर टू डोर सेवाएं डिलीवर किया जा चुका है. दिल्ली में 14 विभागों में अभी इस तरह की सेवाएं मिल रही हैं. इस योजना के तहत अबतक 25 लाख से अधिक लोगों के कॉल आ चुके हैं.
इन योजनाओं में मिलेगा लाभ
ऐसे में आप दिल्ली में अब आप घर बैठे ही कई योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे. आप मुख्यमंत्री तीर्थ योजना, अनुग्रह राशि का भुगतान, श्रम विभाग के लाइसेंस का नवीनीकरण, श्रम विभाग के तहत स्थापना का लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस में नाम बदलना, इंटनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस परमिट, वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र, यात्री वाहन के परमिट नवीनीकरण, यात्री वाहन के टीएसआर बदलने के लिए और मृत्यु होने के बाद परमिट ट्रांसफर करने जैसे कई योजनाओं का लाभ ऑनलाइन उठा रहे हैं.
दिल्ली सरकार का कहना है कि इस कदम से लोगों को काफी फायदा पहुंच रहा है. (twitter.com/LtGovDelhi)
ये भी पढ़ें: E-Rickshaw in Delhi: दिल्ली में 50, 000 से अधिक ई-रिक्शा चालकों पर अब होगी कार्रवाई, जानें वजह
दिल्ली सरकार का कहना है कि इस कदम से लोगों को काफी फायदा पहुंच रहा है. इन सभी सेवाओं को ऑनलाइन किए जाने का मकसद लोगों को दलालों से मुक्ति के साथ-साथ समय पर सेवाओं का लाभ देना भी है.
.
Tags: Bus Services, Delhi Government, Delhi news, Driving Licence, Online Order
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 18:20 IST








