
पुनीत माथुर/जोधपुर. संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी किया. इसमें जोधपुर के जयंत आसिया ने 388वीं रैंक हासिल कर जोधपुर और प्रदेश का नाम रोशन किया है. जयंत की इस उपलब्धि के बाद गांव में खुशी की लहर है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.
जयंत आसिया जोधपुर के नोखड़ा गांव के निवासी हैं. जैसे ही उन्होंने आज संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सिविल सर्विस एग्जाम के फाइनल रिजल्ट 388 वीं के साथ बाजी मारी, तो गांव खुशी की लहर छा गई. इसके बाद लोगों ने उनको बधाई देने अपने कंधे पर उठा लिया. जयंत आसिया ने बताया कि वे अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार, भाइयों और गांव के मित्रों को देते हैं. साथ ही कहा कि जहां आप रह रहे हैं, वहां का माहौल आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है.
सफर रहेगा जारी
जयंत आसिया ने कहा कि यह पहली सीढ़ी है और अभी बहुत हासिल करना बाकी है. साथ ही कहा कि जो स्टूडेंट प्रतियोगिता के एग्जाम दे रहे हैं. वह जम कर पढ़ाई करें और सोशल मीडिया से दूर रहें, तो सफलता जल्दी मिल सकती है.
बता दें कि जयंत के पिता स्कूल लेक्चरर है. जबकि जयंत अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं. जयंत आसिया वर्तमान में छत्तीसगढ़ में आईबी में इंस्पेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. साथ ही उन्होंने पहले अटेम्प्ट में 388वीं रैंक हासिल की है.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 18:17 IST








