Education news : चार वर्षीय स्नातक कोर्स में क्या-क्या पढ़ना होगा देख लीजिए, जानिए किन सब्जेक्ट में होगा ग्रेजुएशन 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सच्चिदानन्द/पटना. बिहार के सभी विश्वविधालय में इसी सत्र से चार वर्षीय स्नातक की पढाई शुरू होने वाली है. राजभवन के आदेश के बाद इसी आधार पर एडमिशन प्रक्रिया भी चल रही है. नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में चार वर्षीय स्नातक (ऑनर्स) का विषयवार कोर्स स्ट्रक्चर राजभवन द्वारा गठित कमेटी ने तैयार कर लिया है.

प्रस्तावित कॉमन कोर्स स्ट्रक्चर का ड्राफ्ट 99 पेज का है. इसमें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में क्या- क्या पढ़ना है, यह विस्तार से दिया गया है. यूजीसी रेगुलेशन के अनुसार करिकुलम और क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत कोर्स स्ट्रक्चर तैयार किया गया है. राजभवन ने जो अधिसूचना जारी की थी, उसी के अनुसार इसे विषयवार तैयार किया गया है. हालांकि इस पर एक बैठक होना बाकी है. अंतिम विमर्श के बाद इसे जारी किया जाएगा.

समर इंटर्नशिप भी करना पड़ेगा
राजभवन द्वारा गठित कमेटी के कोर्स स्ट्रक्चर में मेजर और माइनर कोर पेपर के अलावा मल्टीडिस्प्लिनरी कोर्स तो पढ़ना ही है, साथ ही पांचवें सेमेस्टर में समर इंटर्नशिप का भी प्रावधान किया गया है. इसके अलावा एबिलिटी इन्हांसमेंट कोर्स, डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट, स्किल इनहांसमेंट कोर्स भी होगा.

आपके शहर से (पटना)

एबिलिटी इनहांसमेंट कोर्स में ही एनसीसी, एनएसएस, एनजीओ, सोशल सर्विस, स्काउट एंड गाइड स्पोट्र्स आदि को शामिल किया गया है. फर्स्ट सेमेस्टर में ही एमआईएल (मॉडर्न इंडियन लिटरेचर) दो क्रेडिट का होगा. हर कोर्स के लिए एलटीपी (लेक्चर, ट्यूटोरियल, प्रैक्टिकल) भी तय किया गया है. अंतिम सेमेस्टर में रिसर्च प्रोजेक्ट और डिसर्टेशन को शामिल किया गया है.

इन कोर्स का स्ट्रक्चर बनकर तैयार
बीए के फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस एंशिएंट इंडियन, हिस्ट्री एंड आर्कियोलॉजी कल्चर, एंथ्रोपोलॉजी, इकोनॉमिक्स, ज्योग्राफी, हिस्ट्री, होम साइंस, इंडस्ट्रीयल रिलेशन एंड पर्सनल मैनेजमेंट, एलएसडब्ल्यू(सोशल वर्क), पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, साइकोलॉजी , रुरल इकोनोमिक्स को-ऑपरेटिव, सोशियोलॉजी शामिल है.

ह्यूमैनिटीज में अरबी, बंगाली, इंग्लिश, ड्रैमेटिक्स, हिंदी, मगही, म्यूजिक, नेपाली, ओड़िया, पाली, पर्शियन, फिलॉसोफी, संस्कृत, संथाली, उर्दू, भोजपुरी, बुद्धिष्ट स्टडीज, प्राकृत, अंगिका, गांधियन थॉट शामिल है.

बीएससी में बॉटनी, केमेस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, जियोलॉजी, मैथ्स, फिजिक्स, स्टैटिस्टिक, जूलोजी और बीकॉम में अकाउंटिंग कोर्स शामिल है.

इन सभी सिक्स क्रेडिट कोर्स में थ्योरी सौ और प्रैक्टिकल भी सौ अंकों का होगा. लेकिन थ्योरी के लिए चार क्रेडिट जुड़ेगा और प्रैक्टिकल के लिए दो क्रेडिट. इसी तरह फाइव क्रेडिट कोर्स में थ्योरी में तीन क्रेडिट और प्रैक्टिकल में 2 क्रेडिट जुड़ेगा. फोर क्रेडिट कोर्स में थ्योरी में 3 क्रेडिट और प्रैक्टिकल में 1 क्रेडिट जुड़ेगा. कुल क्रेडिट 160 होंगे.

Tags: Bihar News in hindi, Patna News Update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें