Ayodhya News : सूर्यवंश की राजधानी सोलर सिटी के रूप में होगी विकसित, इतने हजार लगाए जाएंगे सोलर पैनल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. पूर्ववर्ती सरकारों से उपेक्षित रहने वाली अयोध्या आज विकास की नई गाथा लिख रही है. एक तरफ भव्य मंदिर बन रहा है तो दूसरी तरफ तीव्र गति के साथ अयोध्या में विकास की योजनाएं भी चल रही हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है . तब से अयोध्या उनकी प्राथमिकताओं में है. शायद यही वजह है कि अयोध्या के विकास संबंधित योजनाओं की मानिटरिंग खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करते हैं. आने वाले दिनों में अयोध्या धार्मिक और पर्यटन के साथ-साथ सोलर सिटी के रूप में भी जानी जाएगी.

पिछले दिनों अयोध्या दौरे पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सूर्यवंश की राजधानी अयोध्या देश की पहली सोलर सिटी के रूप में विकसित होगी. शायद यही वजह है कि अब अयोध्या में यूपी नेडा विभाग में पिछले दिनों एक ड्रोन सर्वे कराया और उस सर्वे से यह पता चला कि अयोध्या में 12000 घरों में सोलर प्लांट लगाया जा सकता है. हालांकि अयोध्या के सभी सरकारी कार्यालय में सोलर प्लांट स्थापित कर दिया गया है. वहीं अयोध्या के मठ -मंदिरों  में भी सोलर प्लांट लगाए जाने की कवायद तेज कर दी गई है. जिला अधिकारी अयोध्या नीतीश कुमार की मानें तो सोलर सिटी के रूप में अयोध्या को विकसित किया जाएगा. इसके लिए दो चरणों में कार्य होंगे. जिसमें व्यक्तिगत लाभार्थी भी इस योजना में सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं.

10000 घरों पर सोलर प्लांट लगाने की तैयारी
यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी संजय वर्मा बताते हैं कि यहां पर हम लोगों ने ड्रोन सर्वे कराया था. उस सर्वे के दौरान 12000 ऐसे घर आए थे जिनके छतों पर सोलर पावर प्लांट लग सकता है .जो आवासीय भवन होंगे. हम लोग 10,000 घरों पर सोलर पावर प्लांट लगाएंगे. पहले चरण में राम पथ पर दोनों तरफ जो घर है. उनका भी सर्वे का कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा. राम पथ के दोनों तरफ घर से लेकर दुकान तक सभी जगहों पर सोलर प्लांट लगाया जाएगा. सोलर प्लांट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होता हैं. इतना ही नहीं यह स्कीम सभी अयोध्या वासियों के लिए है 1 किलो वाट पर 15000 रूपए राज्य सरकार अनुदान देती है और 14588 रुपए भारत सरकार देती है.1 किलोवाट सोलर प्लांट लगाने में लगभग 65000 रूपए खर्च होते हैं.

अवध विश्वविद्यालय में सौर ऊर्जा का होगा विकास
अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि अवध विश्वविद्यालय की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी तथा यूपी नोएडा का धन्यवाद है. हमारी जरूरत का लगभग 25 प्रतिशत ऊर्जा का स्रोतइन्होंने स्थापित कर दिया है और यह ऐसी ऊर्जा है जो हमारे पर्यावरण की हर तरह से सुरक्षा करती है. अभी अवध विश्वविद्यालय में 12 सौ किलोवाट का लोड है. लगभग 400 किलो वाट हम लोग सोलर ऊर्जा से प्राप्त कर रहे हैं. आगे ऐसी स्थिति आ रही तो हम लोग 50 प्रतिशत से ज्यादा सोलर ऊर्जा इस्तेमाल करेंगे.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 16:47 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें