
सिडनी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच के संबंधों को अंग्रेजी वर्णमाला के तीन अक्षरों 3-C, 3-D और 3-E से परिभाषित किया है. सिडनी के पैरामेटा में बैंक एरिना में मौजूद हजारों भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले कहते थे कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध 3C से हैं. ये संबंध हैं कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और करी. इसके बाद कहा गया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया 3D यानी डेमोक्रेसी, डायस्पोरा और दोस्ती से डिफाइन होते हैं. फिर कहा गया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध 3 E यानी एनर्जी, इकोनॉमी और एडुकेशन से परिभाषित होते हैं.
उन्होंने कहा कि भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ा हुआ भरोसा और सम्मान केवल कूटनीतिक संबंधों के कारण नहीं हुआ है, बल्कि इसकी असली वजह आप भारतीय हैं. ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला हर एक भारतीय है. ऑस्ट्रेलिया के ढाई करोड़ से ज्यादा नागरिक इसकी असली वजह हैं. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच भौगोलिक दूरी है, लेकिन हम दोनों को जोड़ने वाला हिंद महासागर एक है. उन्होंने कह कि योग हमें जोड़ता है तो वहीं क्रिकेट के कारण हम बरसों से जुड़े हुए हैं. हमारे क्रिकेट के रिश्तों को 75 साल हो गए हैं.
.
Tags: Australia, Pm narendra modi, Sydney, पीएम नरेंद्र मोदी
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 16:57 IST








