
हिमांशु अग्रवाल/छतरपुर: बुंदेलखंड के छतरपुर में इन दिनों गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है. यहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच रहा है. ऐसे में जहां लोग गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए इन दिनों तरह तरह के तरल पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं डॉक्टर भी लोगों को गर्मी से निजात पाने के लिए टिप्स दे रहे हैं.
गर्मी के इस सीजन में छतरपुर में इस बार नारियल पानी का चलन काफी देखने को मिल रहा है. लोग नारियल पानी का खूब आनंद उठा रहे हैं. वहीं नारियल पानी की बिक्री में तेजी आई है, जिससे व्यापारी भी खुश हैं. छतरपुर में नारियल पानी की दुकान लगाने आए शख्स ने बताया कि वह यूपी के बरेली का रहने वाला है और छतरपुर में नारियल पानी की दुकान लगाता है.
बताया कि नारियल पानी का यहां पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और लोग आकर यहां पर इसका आनंद उठा रहे हैं. बताया कि वह बेंगलुरु से नारियल लेकर आते हैं. वहीं स्थानीय लोगों ने भी बताया कि गर्मी से निजात पाने के लिए नारियल पानी का इन दिनों खूब इस्तेमाल कर रहे हैं और अब नारियल पानी छतरपुर में भी मिलने लगा है. बताया जब यहां से निकलते हैं तो नारियल पानी जरूर पीते हैं.
नारियल पानी में कई मिनरल्स
वहीं जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. अरविंद सिंह बताते हैं कि नारियल पानी गर्मियों में बहुत ही फायदेमंद होता है और इससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती. साथ ही नारियल पानी पीने से शरीर में जरूरी मिनरल्स पहुंचते हैं. जिन भी मरीजों को कमजोरी होती है, उनको नारियल पानी पीने का सुझाव भी दिया जाता है.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 16:51 IST








