सारा अली खान केदारनाथ में पूजा, अजमेर दरगाह में क्यों करती हैं जियारत, एक्ट्रेस ने बताई इसके पीछे की असली वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke)’ 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में सारा के साथ मशहूर एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी नजर आने वाले हैं.

हाल ही में, रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और अब लोगों को इस फिल्म के रिलीज का इंतजार है. बता दें, सारा और विक्की लगातार अपनी इस अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं और हाल ही में दोनों जयपुर पहुंचे थे, जहां विक्की ने कहा कि उन्हें राजस्थान काफी पसंद है और इसलिए उन्होंने शादी भी राजस्थान में ही रचाई. वहीं, जब सारा से नेपोटिज्म पर सवाल किए गए तो वह इस सवाल से खुद को बचाती नजर आईं और कहा, ‘अगर आपलोगों को मेरा काम अच्छा लगेगा तो आप मेरी फिल्म देखेंगे… अच्छा नहीं लगेगा तो आप मेरी फिल्म नहीं देखेंगे. मैं कितना भी बोलूं कि बहुत साल पहले मेरी दादी सुपरस्टार थी, इसलिए आप भी मेरी फिल्म देखो.. कोई नहीं मानेगा.. आज की तारीक में कौन मानेगा.’ वहीं, जब उनसे पूछा गया कि वह केदारनाथ में पूजा करती हैं और फिर अजमेर दरगाह में जियारत करती हैं, इसके पीछे की क्या वजह है? इस पर सारा का कहना था कि यह उनका पर्सनल सब्जेक्ट है. उन्होंने कहा कि वह स्प्रिचुअल कैसे रहेंगी. यह उनका फैसला होगा और इस पर वह कुछ कहें यह सही नहीं होगा. बता दें, सारा अली खान अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी हैं. उन्होंने साल 2018 में आई रोमांटिक ड्रामा ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. सारा ने बहुत ही कम समय में अपने शानदार अभिनय से जबरदस्त पहचान बनाने में सफल रही हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें