
पुनीत माथुर/ जोधपुर. जोधपुर अपनी मेहमान नवाजी के लिए प्रसिद्ध है. कहते हैं यहां जो एक बार आता है वह दोबारा जरूर आता है. क्योंकि यहां आने वाले लोगों की मेहमान नवाजी इस तरीके से की जाती है कि वह अभिभूत हो जाता है. इसलिए आज आपको लिए चलते हैं जोधपुर और दिखाते हैं कि यहां की होटल्स कैसी है जहां आप अपने परिवार के साथ आ कर जोधपुर घूमने का लुत्फ़ उठा सकते है.
जोधपुर पहुंचने के लिए ट्रेन सड़क और हवाई तीनों यातायात सुगम है. देश के प्रमुख शहरों से सीधी फ्लाइट और ट्रेन की व्यवस्था है. जिसके चलते किसी भी सीजन में चाहे सर्दी हो या गर्मी पर्यटक आसानी से जोधपुर पहुंच सकते हैं. जहां तक बात होटलों की करें तो यहां एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर स्थित है होटल पार्क प्लाजा होटल जो अपने खाने के स्वाद और आने वाले मेहमानों की मेहमान नवाजी के लिए जानी जाती है. यहां पहुंचते ही आपका स्वागत रिसेप्शन पर किया जाता है. यह होटल पिछले 17 सालों से शहर में आने वाले मेहमानों की आवभगत कर रही है.
इस होटल में 65 रूम है. बाहर ओपन गार्डन, कॉफी शॉप, स्विमिंग पूल और जिम भी है. अगर आप परिवार के साथ इस होटल में आते हैं तो आपको 20 परसेंट डिस्काउंट अलग से मिलता है. वही ट्रेनों के और फ्लाइटों के आने-जाने के समय के हिसाब से चेक-आउट और चेक-इन के समय में भी रियायत मिलती है. फिलहाल इस होटल में गर्मियों में आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष डिस्काउंट ऑफर भी चल रहा है.
बता दें कि आरटीडीसी द्वारा इस होटल को बेस्ट होटल ऑफ द ईयर फॉर फैमिली का खिताब भी दिया गया है. साथ ही बेस्ट बिजनेस होटल का अवार्ड भी इस होटल को मिला है. पार्क प्लाजा होटल रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर की दूरी पर तो वही एयरपोर्ट से 2 किलोमीटर की दूरी पर है. बस स्टैंड भी यहां से 3 किलोमीटर दूर है. यह होटल रातानाडा इलाके में है जो शहर का मुख्य इलाका होने के चलते हर वक्त यहां से ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी आपको आसानी से मिल जाती है. इस होटल की एक और खासियत है यहां की मेहमान नवाजी और यहां के खाने का स्वाद विशेष तौर से प्रशिक्षित कुक आपको राजस्थानी फूड इंडियन फूड साउथ इंडियन फूड के अलावा तमाम तरीके फूड उपलब्ध करवाते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 15:31 IST








