बस इतना सा ख्वाब है… IPL में रिंकू सिंह की बल्‍लेबाजी ने जीता दिल, पिता बोले-बेटा टीम इंडिया का बने हिस्‍सा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



वसीम अहमद/अलीगढ़. हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह की धुआंधार बल्लेबाजी के दीवाने हो गए हैं. यही नहीं, न सिर्फ रिंकू सिंह के पिता बल्कि आईपीएल स्‍टार के तमाम चाहने वाले भी उनकी टीम इंडिया में चुने जाने की प्रार्थना कर रहे हैं. केकेआर का आईपीएल 2023 में सफर भले ही खत्म हो गया, लेकिन रिंकू सिंह ने 14 मैचों में 149.52 के स्‍ट्राइक रेट से 474 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी की छाप छोड़ी है. यह आईपीएल 2023 में केकेआर के किसी भी बल्‍लेबाज का सबसे अच्‍छा प्रदर्शन है.

आईपीएल 2023 में दमदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर भी रिंकू सिंह की जमकर तारीफ हो रही है. इसके साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई है. जबकि पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्‍लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भी रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की है. इस बीच रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह ने कहा कि बेटे की बल्लेबाजी देखकर दिल खुश हो गया. रिंकू ने आईपीएल मे धुआंधार बल्लेबाजी कर मेरा और मेरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. अब मैं ऊपर वाले से यही दुआ करता हूं कि रिंकू भारतीय टीम के लिए खेले और देश का नाम रोशन करे.

रिंकू सिंह का भारतीय टीम में चयन हो
अलीगढ़ क्रिकेट एकैडमी के प्रशिक्षक अजय शर्मा ने बताया कि रिंकू सिंह की बल्लेबाजी देखकर दिल खुश हो गया. उसने आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी करके अपना दम दिखाया है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आने वाले समय मे रिंकू भारतीय टीम में शामिल हो.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें