फोन पर बार-बार आते हैं विज्ञापन, सब परेशान लेकिन कोई नहीं जानता कहां से बंद होंगी Ads, नोट कर लें तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

गूगल हमारे सर्च करने के नेचर को देखते हुए उससे जुड़े ऐड दिखाता है.
फोन में एक ऐसी सेटिंग भी मिलती है, जिससे फोन पर कभी भी विज्ञापन नहीं दिखाई देंगे.

Block Ads on Phone: फोन इस्तेमाल करते समय कुछ चीज़ों से बहुत दिक्कत होती है. पहला तो ये कि अगर फोन में ठीक से इंटरनेट न आ रहा हो, दूसरा ये जब किसी काम के बीच में बार-बार विज्ञापन आने लगे. विज्ञापन देखना किसे पसंद होता है. खासतौर पर तब जब आप कोई ज़रूरी काम कर रहे हों. एंड्रॉयड फोन पर बार-बार ऐड आने से बहुत गुस्सा आता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि इन ऐड को हमेशा के लिए ब्लॉक भी किया जा सकता है.

दरअसल विज्ञापन हमारे सर्च पर बेस्ड होते हैं. गूगल हमारे सर्च करने के नेचर को देखते हुए उससे जुड़े ऐड दिखाता है. उदाहरण के तौर पर अगर आप फोन पर किसी फिटनेस ट्रेनर को सर्च कर रहे हैं तो थोड़ी ही देर बाद आप देखेंगे कि आपको इससे जुड़ी या डायट को लेकर ऐड दिखने लगेगी. लेकिन अच्छी बात ये है कि फोन में एक ऐसी सेटिंग भी मिलती है, जिससे फोन पर  भी विज्ञापन नहीं दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें- अगर इतने दिनों में साफ नहीं किया AC फिल्टर तो कमरे में कभी नहीं होगी कूलिंग, गर्मी से होंगे परेशान

1)इसके लिए आपको सबसे पहले फोन की Settings में जाना होगा, और इसके बाद आपको गूगल पर टैप करना होगा.

2)फिर Manage your google account पर जाना होगा.

3)फिर जैसे ही आप इसपर टैप करेंगे तो आपको Data & Privacy का ऑप्शन मिलेगा.

ये भी पढ़ें- …तो इसलिए रात को बिस्तर पर नहीं इस्तेमाल करना चाहिए फोन, वजह सुन कर चकरा जाएगा सिर

4)इसके बाद जब आप इसको थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रोल डाउन करेंगे तो मिलेगा ‘Personalized Ads’. इसके नीचे आप देख सकेंगे कि आपकी कौन-कौन सी एक्टिविटी ट्रैक होती है, जिससे कि आपको ऐड दिखाई देने लगती है.

5)Personalized Ads के नीचे आपको ‘My Ad Center’ ऑप्शन मिलेगा. जैसे ही इसपर आप टैप करेंगे तो आपके सामने Personalized Ads का टॉगल आ जाएगा, जिसे आपको OFF कर देना होगा.

ये भी पढ़ें- AC तो लगवा लिया लेकिन अगर इन चीज़ों को नहीं देखा तो कमरे में बिलकुल नहीं होगी ठंडक

6)अब Settings में जाकर गूगल पर टैप करना होगा. फिर Delete Advertising ID पर टैप करके इसे डिलीट करन देना है. इसके बाद आपको फोन पर किसी भी तरह की कोई ऐड नहीं दिखाई देगी.

Tags: Google, Tech news, Tech news hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें