GT vs CSK: क्‍वालीफायर मैच से पहले धोनी का साथ छोड़कर लौटा दिग्‍गज, बुरी तरह टूटा, बयान से मचा दी सनसनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को आज चेपॉक स्‍टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2023 के पहले क्‍वालीफायर मैच को खेलना है. जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी वो सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी. हारने वाली टीम को भी वापसी का एक चांस  मिलेगा. CSK इस टूर्नामेंट में चार बार की चैंपियन है जबकि हार्दिक पंड्या की GT डिफेंडिंग चैंपियन है. यानी गुजरात के पास दूसरी बार चैंपियन बनने का मौका है. उधर, धोनी की टीम पांचवीं बार चैंपियन बनकर मुंबई इंडियंस की बराबरी कर सकती है. प्‍लेऑफ से पहले सीएसके को बीच मझधार में छोड़कर वापस लौटे बेन स्‍टोक्‍स की तरफ से भी अब धोनी को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है.

बेन स्‍टोक्‍स चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के लिए इस सीजन केवल दो मैच ही खेल पाए हैं. चोटिल होने के कारण वो पूरा सीजन बेंच पर ही बैठे रहे. आगामी एशेज सीरीज को देखते स्‍टोक्‍स सीएसके का साथ छोड़कर वापस लौट चुके हैं. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम ने बेन स्‍टोक्‍स को 16.25 करोड़ रुपये खर्च कर अपने पाले में किया था. स्‍टोक्‍स को खरीदने को लेकर गौतम गंभीर की लखनऊ सुपर जायंट्स और सीएसके में होड़ लग गई थी. अंत में महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने बाजी मारी.

वापस जाने से पहले उन्‍होंने धोनी को लेकर एक स्‍टेटमेंट दिया. उन्‍होंने कहा, “धोनी की कप्तानी में मैं खेलने के लिए उत्‍साहित था. ये मेरा दुर्भाग्य है कि केवल दो मैच ही खेलने को मिले. मैं एमएस धोनी की कप्तानी में खेलने के लिए आतुर था. माही की आदत है कि वो टीम में शांत वातावरण बनाते हैं, लेकिन मैं सिर्फ 2 मैच ही खेल सका और फिर चोटिल हो गया.’

बता दें कि इंग्‍लैंड के टेस्‍ट कप्‍तान ने दो मैचों में मात्र 15 रन बनाए और केवल एक गेंद फेंकी. बेन स्‍टोक्‍स लंबे समय तक चोटिल रहने के बाद आईपीएल 2023 में लीग स्‍टेज के अंतिम वक्‍त से पहले ही फिट हो गए थे. बाद में सीएसके ने अपने प्‍लेइंग इलेवन में छेड़छाड़ नहीं की और स्‍टोक्‍स को बाहर बैठाए रखा.

Tags: Ben stokes, Chennai super kings, Gujarat Titans, IPL 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें