
नई दिल्ली. भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की लीडरशिप की जमकर तारीफ की. गार्सेटी ने पीएम मोदी की सरकार ‘बड़े बदलावों को लाने वाली नीतियों’ की भी सराहना की और कहा कि दोनों देश महत्वपूर्ण रूप से उभरती टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना सहयोग बढ़ा रहे हैं. यूएस-इंडिया 5G और नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्क वर्कशॉप (US-India 5G and Next Generation Networks Workshop) के उद्घाटन समारोह में गार्सेटी ने कहा कि 5G एक खुले, सुलभ और सुरक्षित टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम की दिशा में सहयोग करने का एक शानदार मौका पेश करता है, जो साझा मूल्यों और साझा प्रणालियों पर बनाया गया है.
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि ‘भारत इतने अद्भुत हाथों में है. आपके नेतृत्व में बदलाव करने वाली नीतियों को ये प्रशासन सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र से मिलकर सामुदायिक पहलू के साथ लागू कर रहे हैं. जो हर उस चीज को परिभाषित करता है, जो अभी भारत के उदय का हिस्सा है. अमेरिका-भारत संबंध इस समय जहां पर है, यह दुनिया में सबसे रोमांचक गठजोड़ है.’
.
Tags: 5G Technology, America, India, Pm narendra modi
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 14:07 IST








