Weather Alert: वाराणसी की गंगा में नाव संचालन पर अस्थायी रोक, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. यूपी की वाराणसी (Varanasi) में मौसम ने मंगलवार की सुबह से करवट ले ली है. मौसम के बदले रुख के कारण गंगा (Ganga) में नाव संचालन पर रोक लगाई गई है. वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस (Varanasi Commissionarate police) ने पर्यटकों के सुरक्षा के मद्देनजर ये कदम उठाया है. बाकायदा जल पुलिस ने इसको लेकर गंगा के रास्ते सभी 84 घाटों पर लाउड स्पीकर के जरिए सूचना भी दी है. गंगा में नाव का संचालन न हो इसके लिए कड़ी चेतावनी भी नाविकों को दी गई है.

एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि आज सुबह से ही तेज हवा के कारण गंगा की लहरें उफान पर हैं. इसे देखते हुए आज नौका संचालन पर रोक लगी है. आगे मौसम के रुख को देखते हुए संचालन करने की अनुमति देने, न देने का फैसला किया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ नाव का संचालन बन्द होने के कारण वाराणसी घूमने आए पर्यटक परेशान और हैरान नजर आए.
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
बताते चलें कि मौसम विभाग ने वाराणसी में 23 मई से तेज हवा के साथ गरज, चमक और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था. बीएचयू (BHU) के मौसम वैज्ञानिक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है. 23 तारीख को तेज हवाएं चलेंगी. इसके अलावा 24 को भी बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाओं का अलर्ट है. वहीं 25 और 26 मई को आंधी के साथ बारिश का भी अनुमान है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें