
अभिनव कुमार / दरभंगा. शादियों के सीजन में विवाह भवन बुक कराना लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है. आपको विवाह भवन ज्यादातर पहले से ही बुक मिलेंगे और जो खाली भी होंगे, तो आप उस विवाह भवन को बुक करने के बजट में नहीं आते होंगे. दरभंगा में एक ऐसा विवाह भवन है जहां सारी सुख सुविधाओं के साथ काफी कम दाम पर आपको मिल जाएगा. यहां दो तरह का रेट है एक 11000 रुपए और दूसरा 21000 रुपए.
बीपीएल कार्ड धारी को मिलती है मदद
भवन की 2 मंजिला इमारत आपको सारी सुविधाओं के साथ मिलेगी. इस भवन को बुक कराने के लिए कुछ कागजात दिखाने होंगे. इससे सस्ते में और कहीं इतनी सुविधाएं नहीं मिलेगी. यह दरभंगा जिले की प्रख्यात श्यामा मंदिर परिसर में स्थित श्यामा विवाह भवन है. श्यामा न्यास समिति के पूर्व प्रबंधक डॉ. हेमकांत राय बताते हैं कि भवन के चार्ज के रूप में सामान्य से 21000 रुपए और जो बीपीएल कार्ड धारक हैं उनसे 11000 रुपए लिए जाते हैं. इसके अलावा 10,000 रुपए सुरक्षित राशि सिक्योरिटी मनी के तौर पर ली जाती है. इस भवन का उपयोग करने के बाद इसकी सूचना न्याय समिति को देते हैं, तो साफ सफाई के लिए सुरक्षित राशि में से ₹2000 काटकर बाकी आपको चेक के माध्यम से लौटा दी जाती है.
इस भवन की दूसरी मंजिल पर 6 रूम हैं. नीचे स्टेज है, स्टेज के बगल में मेकअप रूम हैं, यहां पर एक और रूम है. यहां एक तरफ किचन के साथ एक स्टोर रूम भी है. उसके साथ खाना बनाने के लिए बड़ा सा चबूतरा है. पूरे कैंपस में फुलवारी लगी हुई है. यहां आकर मन प्रसन्न हो जाएगा.
इस भवन को न्यास कार्यालय से आप बुक करवा सकते हैं. न्यास कार्यालय में बुक कराने आए व्यक्ति को एक फॉर्म दिया जाएगा. इसमें उसे लड़का– लड़की की डिटेल्स, जिनके नाम से बुक करना है उनकी डिटेल्स, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी और आधार कार्ड की फोटो कॉपी चाहिए होगी और लड़का-लड़की को अपना आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर या मैट्रिक के सर्टिफिकेट की कॉपी मूल रूप से देनी होगी.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 12:20 IST








