Darbhanga Weather Update: सुबह से तेज आंधी के साथ हो रही मूसलधार बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिनव कुमार/दरभंगा. बिहार के दरभंगा (Darbhanga) जिले के लोगों के लिए आज यानी मंगलवार, मंगल साबित हो रहा है. यहां सुबह से तेज आंधी-तूफान के साथ रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है. प्रचंड गर्मी (Heat Wave) से लोग काफी परेशान थे, लेकिन अचानक मौसम का मिजाज बदलने से राहत मिली है. इस दौरान, गरज के साथ बिजली चमकती रही. बीते दिनों की बात करें तो इतनी भीषण गर्मी पड़ रही थी कि दिन के ज्यादातर वक्त सड़कों पर ना तो लोगों की भीड़ दिखती थी, और ना ही आवागमन. मंगलवार की सुबह से हो रही रिमझिम बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया है.

आंधी-तूफान और बारिश से जिले का तापमान नीचे लुढ़क गया है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह आठ बजे 29 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. वहीं, सुबह के नौ बजे 30 डिग्री और साढ़े दस बजे 32 डिग्री टेंपरेचर जा सकता है.

बता दें कि, कृषि वैज्ञानिक, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा और भारत मौसम विभाग के द्वारा बीते दिनों मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया था. इसमें मौसम को लेकर चेतावनी दी गई थी. बताया गया था कि 23 और 24 मई को उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना बन रही है. हुआ भी बिल्कुल ऐसा ही. मंगलवार की सुबह दरभंगा जिले में तेज आंधी-तूफान आया. इसके आधे घंटे के बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश धीरे-धीरे मूसलधार बरसात में बदल गई.

मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी सुझाव जारी किया है जिसमें वर्तमान समय में फसल कटाई के बाद अगर किसान अपने खेतों की सिंचाई की योजना बना रहे हैं तो अभी ऐसा ना करें. उन्हें कुछ समय रुकने का सुझाव दिया गया है. वहीं, मौसम विभाग के द्वारा मूंग के तैयार फसल को 23 मई से पहले तुरई का सुझाव दिया गया था.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 09:19 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें