Pakistan: इमरान खान की कम नहीं हो रही मुश्‍क‍िलें, अब प्रशासन ने थमाया इतने लाख का टैक्‍स नोट‍िस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

प्रांतीय कर संग्रह प्राधिकरण ने पिछले माह खान से मांगा था घर का एक दस्तावेज
इमरान के जमान पार्क निवास के टैक्‍स जमा कराने की आखिरी तारीख थी 12 मई
टैक्‍स जमा नहीं करने पर कानून के अनुसार एक और नोटिस भेजेगा प्रशासन

लाहौर (पाकिस्तान). पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मुश्‍क‍िलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. अदालती चक्‍करों में फंसने के साथ-साथ उन पर पाक‍िस्‍तानी प्रशासन का चाबुक भी खूब चल रहा है. अब सोमवार को पंजाब प्रांत की सरकार (Punjab Province Govt) की ओर से उनके लाहौर आवास (Lahore Residence) के लिए 14 लाख पाकिस्तानी रुपये का टैक्‍स भरने का नोटिस जारी हुआ है. मीडिया ने इस बारे में खबर दी है.

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, उत्पाद शुल्क और कराधान विभाग (Excise and Taxation Department) द्वारा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख को उनके जमान पार्क निवास (Zaman Park Residence) के लिए 14,40,000 रुपये के भुगतान को लेकर जारी नोटिस के अनुसार उन्हें सोमवार तक इस राशि का भुगतान करना है जबकि इसे जमा करने की आखिरी तारीख 12 मई थी. खान वर्तमान में जमान पार्क निवास में रहते हैं.

ये भी पढ़ें- Pakistan News: इमरान खान की पार्टी में खौफ? मच सकती है खलबली… कई नेता छोड़ सकते हैं साथ, बिलावल के करीबी का बड़ा दावा

प्रांतीय कर संग्रह प्राधिकरण ने कहा कि खान से पिछले महीने घर का एक दस्तावेज मांगा गया था जिसे उन्होंने जमा करा दिया है और इसके मूल्यांकन के बाद उन्हें यह भारी भरकम कर चालान भेजा गया.

खबर के मुताबिक, खान ने अपने कर का नियमित रूप से भुगतान किया है, लेकिन अगर वह इस बार ऐसा करने में विफल रहते हैं तो उन्हें कानून के अनुसार एक और नोटिस भेजा जाएगा.

खबर के अनुसार, जमान पार्क में पीटीआई प्रमुख के पुराने घर को ध्वस्त कर उसके स्थान पर नए आवास का निर्माण किया गया था, जिसका स्वामित्व उनके और उनकी बहनों के पास है.

Tags: Imran khan, Imran khan news, Pakistan, Pakistan news, World news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें