
विशाल झा/गाजियाबाद: आचार्य एवं ज्योतिषी शिव कुमार शर्मा का दावा है कि 23 मई की शाम ज्योतिष परिप्रेक्ष्य से काफी खास रहने वाली है. क्योंकि 23 मई की शाम को एक ऐसा योग बनने जा रहा है, जो कई वर्षों के बाद बनता है. इस योग से विभिन्न राशियों को कई चमत्कारी फायदे भी मिलेंगे.
दरअसल 23 मई की शाम को चंद्रमा और शुक्र दोनों ही एक दूसरे के बहुत करीब होंगे. इतना ही नहीं, इनसे मंगल भी सिर्फ 17 डिग्री दूर होगा. कल सूरज डूबने के बाद रात्रि 9:00 बजे तक ऐसा मुहूर्त रहेगा, जिसमें यह अद्भुत नजारा देखा जा सकेगा. फिलहाल शुक्र और चंद्रमा इस समय मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं.
तकरीबन शाम 7:30 बजे चंद्रमा और शुक्र मात्र 34 डिग्री मतलब आधा डिग्री के ही अंतर पर रह जाएंगे. इसके कारण यह बिल्कुल निकटतम दिखाई देंगे. इसके थोड़ा सा ऊपर कर्क राशि में लगभग 17 डिग्री की दूरी पर मंगल के दर्शन हो सकते हैं.
पृथ्वी की तरह लाल रंग का ग्रह
दरअसल, मंगल को भूमिपुत्र कहा जाता है, क्योंकि मंगल भी पृथ्वी की तरह लाल रंग का ग्रह है. ज्योतिषी में चंद्र, शुक्र और मंगल की युति श्रेष्ठ मानी गई है. ऐसा कहते हैं कि जो व्यक्ति प्रॉपर्टी घर मकान आदि लेने के इच्छुक हैं, उनकी कुंडली में इस समय अच्छा योग बनने लगेगा. साथ ही जो उनकी भविष्य की भूमि से जुड़ी चिंताएं हैं, वह दूर होंगी. नए जोड़ों में प्रेम की भावना बढ़ेगी. प्रेम और समर्पण का अहसास भी होगा.
बढ़ोतरी होने के भी योग बनते दिखाई दे रहे
भूमि के भाव में बढ़ोतरी होने के भी योग बनते दिखाई दे रहे हैं. जो लोग कला से जुड़े हैं अथवा संगीत, नाटक, साहित्य उन सभी क्षेत्रों के कलाकारों के लिए इन ग्रहों के मिलने से अगले 1 महीने तक काफी शुभ योग देखने के लिए मिल रहा है. उन कलाकारों की प्रसिद्धि में यह योग चार चांद लगा देगा. कुछ गले से संबंधित पुराने रोगों के लिए भी यह योग लाभकारी है.
.
Tags: Astrology, Ghaziabad News, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 20:59 IST








