भीषण गर्मी की चपेट में है गया, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानिए कितने दिनों के बाद राहत मिलने की है संभावना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुंदन कुमार/गया : बिहार के गया जिले में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लोग घरों में दुबके पड़े हुए हैं और घरों से निकलना लोगों के लिए दुश्वार हो गया है. सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और 2 दिन तक तापमान इसी तरह बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

मौसम विभाग की माने तो दो दिन बाद गया जिले के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. भीषण गर्मी के कारण बच्चे और बुजुर्गों को भी काफी परेशानी हो रही है. इस संबंध में गया के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों और बुजुर्ग के अलावा सभी वर्ग के लोग गर्म हवा और लू के बुरे प्रभाव से बचे. बिना जरूरी कार्यों के घर से बाहर ना निकले. धूप में निकलने के दौरान अपने सिर पर तौलिया या टोपी अनिवार्य रूप से पहने. जितनी बार हो सके पानी पानी का सेवन करें. गर्मी के दिनों में हल्के और सूती कपड़े पहनकर हीं बाहर निकलेंगे

भीषण गर्मी में प्रोटीन वाले भोजन से यथासंभव करें परहेज
सीएस ने बताया कि हल्का भोजन करें और अधिक पानी की मात्रा वाले मौसमी फल जिसमें तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूजा, संतरा आदि का सेवन करें. घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नमक-चीनी का घोल, छाछ, नींबू-पानी, आम का पन्ना इत्यादि का नियमित सेवन करें.

आपके शहर से (गया)

अपने दैनिक भोजन में कच्चा प्याज, सत्तू, पुदीना, सौंफ तथा खस को भी शामिल करें. ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन जैसे- मांस, अंडा व सूखे मेवे, जो शारीरिक ताप को बढ़ातें हैं इससे फिलहाल परहेज करें. अगर तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आये तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

लू लगे व्यक्ति की हालत में एक घंटे तक सुधार न हो ले जाएं अस्पताल
सीएस ने बताया कि यदि व्यक्ति गर्मी या लू के कारण उल्टियां कर रहा है तो उसे कुछ भी खाने-पीने को न दें. लू या गर्मी के चपेट मे आते हैं तो सबसे पहले लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें. शरीर को गीले कपड़े से पोछे या ठंडे पानी से नहलाएं और कूलर, पंखे आदि का प्रयोग करें.

इसके अलावा ओआरएस, नींबू-पानी, नमक चीनी का घोल, छाछ या शरबत पीने को दें, जो शरीर में जल की मात्रा को बढ़ा सके. लू लगे व्यक्ति की हालत में यदि एक घंटे तक सुधार न हो तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं.

मई में दो बार अधिकतम तापमान पहुंचा 43 डिग्री के पार
गया के बढ़ते तापमान पर गया एयरपोर्ट के मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि मई महीने में इस बार दो बार गया का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस आंका गया है. इसका मुख्य वजह यह है कि गया में पश्चिम दिशा की ओर से हवा आ रही है.

पश्चिम दिशा से आने वाली हवा शुष्क और गर्म होती है. इस कारण यहां के तापमान वृद्धि हो रही है और लू चल रहा है. 24 मई तक गया का तापमान इसी तरह बना रहेगा और उसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

Tags: Bihar News in hindi, Gaya news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें