
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. गर्मी सीजन में लोग अपने छुट्टी का भरपूर फायदा उठाते हैं. वहीं कई लोग तो छुट्टी मनाने के साथ कुछ सीखने की चाहत रखता हैं. दर असल ऐसे ही मौके पूर्णिया के बाल भवन किलकारी के द्वारा बच्चों को कुछ नया सिखाने और अलग अलग शिक्षा में धनी बनाने के लिए 18 दिवसीय समर कैंप का आयोजन कर रहा है.
ऐसे में अपने खाली समय को बर्बाद ना करते हुए यहां रजिस्ट्रेशन करवाकर निशुल्क कला विद्या सीख सकते हैं. इस कला विद्या को सिखाने के लिए बिहार एवं अन्य जगहों से विशेषज्ञों को बुलाया गया है. बच्चों को कला विद्या में निपुण करेंगे. इस समर कैंप में भाग लेने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन या ऑफलाइन किलकारी भवन आ करना होगा. आवेदन करने की तारीख 10 मई से शुरू होकर 30 मई तक चलेगा.
18 दिवसीय समर कैंप में बच्चे सीखेंगे 25 विषयों का ज्ञान
जानकारी देते हुए बिहार बाल भवन किलकारी पूर्णिया के मुकुल एवं सहायक त्रिदेव शिल ने कहा की पूर्णिया के बच्चे होंगे पच्चीस कला विधा में निपुण बिहार बाल भवन किलकारी पूर्णिया में 18 दिवसीय समर केम्प का आयोजन हैं, जिससे बच्चे अलग अलग विद्या में ट्रेंड होंगे. बिहार बाल भवन किलकारी पूर्णिया में 1 जून 2023 से शुरू होकर 18 जून 2023 तक चलेगी.
इसके लिए बिहार के विभिन्न जिलों से और बिहार के बाहर से भी अलग-अलग विधा के विशेषज्ञों को छात्रों के बीच आमंत्रित किया गया है. जो इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में अपनी अपनी विधा से जुड़े विषयों से जुड़ी तकनीकी और व्यवाहरिक जानकारी से छात्रों को अवगत करेंगे और फिर अंतिम दिन 18 जून 2023 को इस समर कैंप का ग्रैंड समापन किया जाएगा. जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले सभी प्रतिभागियों को अपनी अपनी कला विधा में, अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा.
समर कैंप में इन चीजों में बच्चों को करेंगे ट्रेंड
इस विशेष प्रशिक्षण में आधारित इन कला विधाओं में संगीत, कला हस्तकला, फोटोग्राफी व फिल्म मेकिंग, चित्रकला, मिथिला पेंटिंग, मिथिला लोकगीत, वेस्ट सामानों से रंग बनाना, उपयोगी चीजें बनाना, नाटक एवं मूर्तिकला के साथ रोप डांस, मेजिक, बायस्कोप, एंकरिंग के तथा खेल विधा में ताईक्वांडो,, एथलेटिक्स थांगटा सहित अन्य कई कला विद्या सिखाई जायेगी. इन कला विद्या को सिखाने बिहार एवं बाहर से आये विशेषज्ञों के द्वारा बच्चों को तालीम दी जायेगी.
.
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 20:52 IST








