हाइलाइट्स
हादसे के बाद कोटखावदा इलाके में पसरा मातम
ग्रामीण और परिजन करीब 30 घंटे तक लेकर बैठे रहे शव
परिवार के सदस्य की मौत के बाद उसकी अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार गए थे ये लोग
हीरालाल सैन.
जयपुर. जयपुर जिले के कोटखावदा (Kotkhawda) इलाके में दिल को दहला देने वाले हादसे में एक ही परिवार को चार लोगों की मौत हो गई. हादसा भी इतना दर्दनाक था कि देखने वालों के रौंगटे खड़े हो गए. एक ही परिवार को इन चार सदस्यों की मौत उस वक्त हुई जब वे अपने परिवार के सदस्य की अस्थियों का हरिद्वार विसर्जन करके घर लौट रहे थे. लेकिन घर से महज 200 मीटर पहले काल बनकर आई एक जीप ने उनको कुचल डाला. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. दो घायलों का इलाज चल रहा है.
घटना रविवार को कोटखावदा इलाके में हुई. यहां की डोइयों की ढाणी निवासी मदनलाल की हाल ही में मौत हो गई थी. उसके बाद मदनलाल की पत्नी अपने दो बेटों और जेठ तथा जेठानी समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पति की अस्थियों का हरिद्वार विसर्जन करने गई थी. ये सभी लोग रविवार को वहां से वापस लौटे थे. इस दौरान कुछ लोग पीछे रह गए थे. इसलिए ये लोग घर से महज 200 मीटर पहले एक पेड़ की छांव में सुस्ताने के लिए बैठ गए.
आपके शहर से (जयपुर)

Uttarakhand Board Result 2023 : हजारों छात्रों का इंतजार खत्म, घोषित हुई Date, इस दिन आएगा रिजल्ट

सावधान! स्विमिंग करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, लापरवाही आपको कर सकती है बीमार

श्री क्षत्रिय युवक संघ: रोलसाहबसर बोले- शिशुभाव अपनाएं, उसी से सत्य और ज्ञान की प्राप्ति संभव

BJP leader Yashpal Benam ने अब अपनी बेटी की शादी को लेकर क्या कहा | Uttarakhand Pauri | News

जोधपुर का यह परिवार तीन पीढ़ियों से बना रहा है मानव रहित एयरक्राफ्ट, एशिया बुक में है नाम दर्ज

2000 Note Ban पर RBI Governor Shaktikanta Das ने बता दिया सब कुछ,क्यों हुई नोटबंदी ? | Breaking News

कोटा में गर्मी से लोग बेहाल, तापमान पहुंचा 45 डिग्री, बजारों में पसरा सन्नाटा

2000 Rupees Note Ban : जानिए एक ही बार में कितने 2 हजार के नोट Exchange कर सकते है ? | Breaking News

दर्दनाक: अस्थियां विसर्जित करने गए थे परिजन, लौटते समय जीप ने रौंदा, परिवार के 4 और लोगों की मौत

काम वाली बाई का कारनामा: डॉक्टर को हनीट्रेप कर वसूले 6.5 लाख, पिकअप और मोबाइल खरीदा, अब पहुंची…

2000 Rupees Note News : PM Modi 2000 रुपये के नोट के पक्ष में नहीं थे, Nripendra Misra का बयान
तीन लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम
इसी दौरान वहां तेज गति से एक बेकाबू जीप दौड़ती हुई आई. इस बेकाबू जीप ने पेड़ की छांव में बैठे मदनलाल के परिवार को बुरी तरह से कुचल डाला. हादसे के शिकार हुई मदनलाल की पत्नी सुनीता और पुत्र गोलू समेत जेठ सीताराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसा होते ही वहां अफरातफरी मच गई. ग्रामीण घायलों को उठाकर अस्पताल भागे. वहां सीताराम की पत्नी अनिता की भी मौत हो गई. अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको जयपुर रेफर कर दिया. हादसे के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया.
ग्रामीण और परिजन करीब 30 घंटों तक शव लेकर बैठे रहे
हादसे से ग्रामीण गुस्सा गए और उन्होंने शव वहीं पर रखकर जाम लगा दिया. हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनको समझाइश की लेकिन वे नहीं माने. ग्रामीण और पीड़ित परिवार के परिजन करीब 30 घंटों तक शव लेकर वहीं बैठे रहे. हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया. अंतत: सोमवार शाम को उनकी कुछ मांगें मान लिए जाने के बाद शवों को वहां से उठाया गया.
.
Tags: Big accident, Crime News, Jaipur news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 21:00 IST








