Aaj blue hai paani: गर्मी में एक साथ हजारों लोग उतरे हसदेव नदी में, DJ की धुन किया रिवर डांस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनूप पासवान/कोरबा. इन दिनों तेज धूप के बीच गर्म हवाएं चली रही हैं. इस कारण तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा दिख रहा है. इस बीच रविवार को झोराघाट पिकनिक स्पॉट में बड़ी संख्या में लोग लुत्फ उठाने पहुंच गए. लोग हसदेव नदी में उतर गए. DJ की धुन पर नाचते हुए ‘खूब मस्ती की. इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.

सुबह से तपती गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं. दिन चढ़ने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा. सुबह 11 बजे तापमान 42.3 डिग्री पर पहुंच रहा है. साथ ही दोपहर में गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं. शहर गर्म हवाओं की थपेड़ों से झुलस रहा है.सूर्य के आग बरसाते तेवर को देखकर लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं. तेजी गर्मी के कारण सीतामणी, पावर हाउस रोड, टीपी नगर, घंटाघर, निहारिका, कोसाबाड़ी रोड पर सन्नाटा देखा जा रहा है. भीषण गर्मी से राहत पाने लोग स्विमिंग पूल का मजा लेते हैं.

ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी गर्मी का जबरदस्त लुत्फ उठा रहे हैं. दिलचस्प तस्वीर कटघोरा थाना इलाके के झोराघाट पिकनिक स्पॉट से सामने आई है. जहां पर हसदेव नदी में स्विमिंग पूल का मजा लेते हजारों लोग नजर आए. रविवार का दिन था पिकनिक मनाने गए लोगों ने डीजे की धुन पर हसदेव नदी पर छाई छप्पा छाई किया. ये नजारा पहली बार कोरबा जिले में सामने आया है. जब गर्मी के मौसम में दोपहर के वक्त हसदेव नदी में हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिली.

.

FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 17:40 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें