पीएम मोदी से मिलने के लिए सीधे पापुआ न्यू गिनी पहुंचे न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री, इन खास मुद्दों पर हुई चर्चा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

PM मोदी को फिजी दौरे पर वहां से सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
भारत-न्यूजीलैंड के बीच वाणिज्यिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए द्व‍िपक्षीय बैठक
बाइडन की यात्रा रद्द होने के बाद न्‍यूजीलैंड PM की यात्रा को लेकर बना था संशय

नई द‍िल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इन द‍िनों तीन देशों के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री मोदी जापान में जी-7 की बैठक में शिरकत करने के बाद रव‍िवार को हिंद प्रशांत महासागर के देश पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) पहुंचे थे. द्वीप राष्‍ट्र पापुआ में उनका गर्मजोशी के साथ स्‍वागत क‍िया गया था. पीएम मोदी द्वीप राष्‍ट्र का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं.

पापुआ न्यू गिनी ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत और 14 प्रशांत द्वीप देशों के बीच प्रमुख हिंद प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (FIPIC) शिखर सम्मेलन की मेजबानी भी की. इसके बाद आज पीएम मोदी पोर्ट मोरेस्बी पापुआ न्यू गिनी से सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) के लिए रवाना हो गए. पीएम मोदी ने पापुआ न्यू गिनी दौरे के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस हिपकिंस (New Zealand PM Chris Hipkins) से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे. वह पापुआ न्यू गिनी से सीधे ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया (Australia) दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज (Anthony Albanese) काफी उत्सुक हैं और उन्होंने बयान जारी कर पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खुशी जाहिर की है.

ये भी पढ़ें- VIDEO: PM मोदी सिडनी के लिए हो रहे थे रवाना, देखते ही सम्मान में पैर पर गिर गया कपल, फिर प्रधानमंत्री ने जो किया दिल छू लेगा

बताते चलें के पापुआ न्यू ग‍िनी का दौरा पीएम नरेंद्र मोदी और अमेर‍िका के राष्‍ट्रपत‍ि जो बाइडन दोनों को साथ ही करना था. लेक‍िन जो बाइडन का पापुआ न्‍यू ग‍िनी दौरा रद्द हो गया. इस दौरान न्यूजीलैंड के पीएम क्र‍िस की भी दोनों व‍िश्‍व नेताओं के साथ मुलाकात करने की योजना थी. लेक‍िन जो बाइडन की यात्रा रद्द होने के बाद न्‍यूजीलैंड पीएम की यात्रा को लेकर भी संशय बन गया. लेकि‍न वह पीएम मोदी से मुलाकात के इच्‍छुक थे. इसके चलते उन्‍होंने पापुआ न्‍यू ग‍िनी का अपना दौरा पूरा क‍िया और पीएम मोदी से मुलाकात की. दोनों के बीच गर्मजोशी के साथ मुलाकात हुई और द्व‍िपक्षीय मीट‍िंग (bilateral meeting) भी हुई है.

पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर कहा कि उन्होंने हिपकिंस के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों पर चर्चा की. पीएम ने कहा क‍ि हमने इस बारे में बात की कि हमारे देशों के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को कैसे बेहतर बनाया जाए.

” isDesktop=”true” id=”6278451″ >

बताते चलें क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिजी और पापुआ न्यू गिनी के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है. इन देशों ने ये सम्मान पीएम मोदी द्वारा ग्लोबल साउथ के मुद्दे को आगे ले जाने और उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए दिया है. पीएम मोदी के फिजी दौरे पर उन्हें इस द्वीप देश के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ दिया. बताया जाता है कि अभी तक ऐसे चंद ही गैर फिजी नाम हैं जिन्हें ये पुरस्कार दिया गया है.

Tags: Australia, New Zealand, Papua New Guinea, PM Modi, World news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें