मुंबई. देश के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर सी लिंक (MTHL) के 25-26 मई तक पूरा होने की उम्मीद है. 16.5 किमी लंबा डेक, भारत का पहला पुल होगा जिसमें ओपन रोड टोलिंग (ORT) प्रणाली होगी. इससे मध्य मुंबई में सेवरी से नवी मुंबई में चिरले तक की यात्रा 15 से 20 मिनट में संभव होने की उम्मीद है.
टाइम्स नाउ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि डेक का पूरा काम ही जाने के बाद वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जाएगी. MTHL की लंबाई कुल 22 किलोमीटर होगी, जिसमें 5.5 किमी जमीन पर नालों से जुड़ा होगा, वहीं, समुद्र के ऊपर पुल की लंबाई 16.5 किमी होगी. इस पुल पर रोजाना लगभग 70,000 वाहन दोनों दिशाओं से गुजरेंगे. इस समुद्री पुल का मकसद सड़कों पर यातायात कम करना और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है.
इन दोनों शहरों को जोड़ेगा मुंबई ट्रांस सी-लिंक ब्रिज. (फोटो-Qora)
इस पुल पर 6-लेन सड़क और 2 आपातकालीन लेन हैं, जो मुंबई की ओर सेवरी और मुख्य भूमि पर नवी मुंबई में चिरले के बीच बंदरगाह तक फैली हुई हैं. पूरा होने के बाद यह भारत में सबसे लंबा समुद्री पुल होगा. इस पुल को बनाने में कुल लागत लगभग 18,000 करोड़ रुपये आई है. यह परियोजना जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी से ऋण के साथ डिजाइन-बिल्ड आधार पर कार्यान्वित की जा रही है. इस डेक के उद्घाटन के बाद एमएमआरडीए मुंबई में कई परियोजनाओं पर अपना ध्यान फोकस करेगी, जैसे कि सीसीटीवी कैमरे, लैम्पपोस्ट और टोल इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना इत्यादि.
बृहद मुंबई नगर निगम के अनुसार, ORT प्रणाली के साथ-साथ यात्री यहां टोल-बूथों से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कर सकते हैं.
.
Tags: Bridge, Mumbai News, Sea
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 16:21 IST








