काम की खबर : अब इंजीनियर, डॉक्टर और वकील भी बन सकेंगे पत्रकार, CSJMU ने शुरू किया खास कोर्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखंड प्रताप सिंह/कानपुरः इंजीनियर, डॉक्टर या प्रबंधन अब किसी भी स्ट्रीम के छात्र-छात्राएं पत्रकार भी बन सकेंगे. कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग द्वारा एक वोकेशनल कोर्स की शुरुआत की गई है. इसके तहत विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित हो रहे अन्य पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं इस वोकेशनल कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं. वह किसी भी विभाग के हों, लेकिन मोबाइल जर्नलिज्म कोर्स को ज्वाइन कर इसकी बारीकियां सीख सकते हैं.

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग द्वारा कई कोर्स संचालित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में कुलपति विनय पाठक के निर्देशन में एक नया वोकेशनल कोर्स शुरू किया जा रहा है, जिसका नाम मोबाइल जर्नलिज्म रखा गया है. यह एक वोकेशनल कोर्स है जिसे किसी भी विभाग का छात्र ज्वाइन कर सकता है. इसके लिए मां 2000 रुपये का शुल्क देना पड़ेगा. अभी शुरुआत में यह शुल्क बेहद कम रखा गया है. वहीं, इस कोर्स की ड्यूरेशन 45 दिन रखी गई है जिसमें 75 घंटे पढ़ाई होगी.

मोबाइल जर्नलिज्म को बढ़ावा
पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर योगेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि आज के दौर को मोबाइल का दौर कहा जाता है. हर हाथ में आपको मोबाइल फोन दिखाई दे जाता है. ऐसे में हर जिस व्यक्ति के पास मोबाइल फोन है. वह स्वयं में एक पत्रकार है. मोबाइल जर्नलिज्म को बढ़ावा देने और इसकी बारीकियां हर व्यक्ति तक पहुंच सके, इसलिए एक वोकेशनल कोर्स शुरू किया गया है. इसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रबंधन और साइंस के छात्र ज्वाइन कर मोबाइल जर्नलिज्म की बारीकियां सीख सकते हैं. साथ ही बताया कि इससे जुड़ी हर चीज के बारे में जान सकेगा और पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपने क्षेत्र से जुड़कर करियर बना सकेगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 17:23 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें