
कुदरत ने हर किसी को अलग-अलग बनाकर भेजा है. सबकी अपनी शक्ल-सूरत और विशेषता है. वो बात अलग है कि हम इंसानों को कई बार इसमें भी बदलाव की ज़रूरत महसूस होती है और हम सर्जरी से भी पीछे नहीं हटते हैं. हालांकि हर बार ये आपके लिए सही साबित हो, ऐसा ज़रूरी नहीं है. कई बार ये सर्जरी बुरा सपना बनकर भी रह जाती है.
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक Kaylen नाम की महिला ने अपने टिकटॉक अकाउंट से इसके बारे में लोगों को चेतावनी दी. उन्होंने हाल ही में अपने होठों का परमानेट मेकअप कराया है और अब उनका कहना है कि आप ऐसी गलती करने से पहले चार बार ज़रूर सोचें क्योंकि ये एक बड़ा फैसला है.
होठों पर करा लिया टैटू
महिला ने कोलंबिया जाकर अपने होठों पर टैटू बनवाया था. लिप टैटू के एक प्रोफेशनल प्रोसीज़र है, जिसमें होठों के अंदर कलर पिगमेंट डाला जाता है. इसके लिए छोटी टैटू वाली नीडल्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसे कॉस्मेटिक टैटूइंग कहते हैं, जो परमानेंट मेकअप की कैटेगरी में आता है. केलेन ने टिकटॉक पर इसे शेयर किया था. महिला ने बताया कि वो किसी चीतो के बच्चे की तरह लग रही थी. उसे बेतहाशा दर्द हो रहा था और रंग भी कुदरती नहीं था.
लोगों से कहा- ऐसा कभी मत करना
केलेन ने बताया कि उनके होंठ कई दिनों तक अजीब से चटख गुलाबी हो रहे थे. दर्द के साथ-साथ सूजन भी कई दिनों तक रही और धीरे-धीरे ये सब ठीक हुआ. ऐसे में केलेन ने महिलाओं को कहा कि वे इसके बजाय लिपस्टिक खरीद लें. इतना ही नहीं उनसे पार्लर ने ज़बरदस्ती 5 स्टार दिलवा दिए, जबकि वो दर्द में जूझ रही थीं. ऐसे में उन्हें अपने इस फैसले पर सिर्फ पछतावा हुआ और कुछ भी नहीं.
.
Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 17:23 IST








