Maharashtra Board 10th 12th Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड के स्टूडेंट दें ध्यान, कभी भी जारी हो सकता है 10वीं 12वीं का रिजल्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. Maharashtra Board 10th 12th Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल 32 लाख स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सूचना है. दरअसल, बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने को लेकर लगभग सभी तैयारी कर ली गई है. किसी भी समय महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, SSCresult.mkcl.org, mahahsscboard.in पर रिजल्ट घोषित किया जा सकता है.

बता दें कि इस बार महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षाएं मार्च में पूरी करा ली गई थीं. इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए 32 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन कराया था. अब जल्द ही इन स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट को अपना एडमिट कार्ड तैयार रखना होगा. रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी. पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कुल 33 प्रतिशत अंक की आवश्यकता होगी. अगर दो सब्जेक्ट में 33 प्रतिशत से कम अंक आते हैं तो स्टूडेंट फेल माने जाएंगे.

आधिकारिक डेट का है इंतजार
मीडिया रिपोर्ट की माने तो महाराष्ट्र बोर्ड में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई डेट जारी नहीं की गई है. माना जा रहा है कि आज कल में डेट की घोषणा कर दी जाएगी. रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी. परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट अपना रिजल्ट डिजीलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-
School News: स्कूल में शिक्षकों को पहनने चाहिए कैसे कपड़े, सरकार ने तय किये नियम
CUET UG Exam: सीयूईटी यूजी परीक्षा में 76% उपस्थित हुए स्टूडेंट, जानिए कैसा था एग्जाम

Maharashtra 10th 12th Result 2023: एसएमएस से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एसएमएस से भी चेक किया जा सकता है. 10वीं रिजल्ट के लिए MHSSC<space>ROLL NO टाइप करके 57766 पर भेजना होगा. वहीं 12वीं रिजल्ट के लिए MHHSC<space>ROLL NO टाइप करके 57766 पर भेजना होगा.

Tags: 12th results, Board result, Class 10th Results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें