शिमला. हिमाचल प्रदेश में भी मैदानी इलाकों की तरह गर्मी पड़ रही हैं. पहाड़ भी तप गए हैं. हालांकि, अब सूबे को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने अगले चार दिन बारिश के आसार जताए हैं. चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, सूबे के मैदानी जिले में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ है. वहीं, शिमला में सबसे अधिक गर्म दिन रहा है.
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, सोमवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है और इससे प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार से बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने 5 दिन मौसम खराब रहने और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है. 24 और 25 मई को भी अधिकांश भागों में बारिश होगी, जबकि प्रदेश में 27 मई तक मौसम खराब रहेगा. इससे पारा भी लुढ़ेगा.
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से 5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ है. 9 शहरों में तापमान 35 डिग्री से ज्यादा है. रविवार को ऊना शहर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है. कांगड़ा में अधिकतम पारा 37.4 डिग्री रहा. वहीं, बरठीं में 40.3 डिग्री, शिमला में 26.8 डिग्री, कुफरी 21.2 डिग्री और धर्मशाला में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है.
आपके शहर से (शिमला)

लाहौल स्पीति में ‘अरुणाचल मॉडल’, केंद्र को भेजा जाएगा 500 करोड़ रुपये का प्रपोजल

पहाड़ों में सुहाना सफऱः कीरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन पर दरकते पहाड़, ऊफनती ब्यास और कल्पना से परे काम

HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड के नतीजे हुए घोषित, जानिए कैसा रहा परीक्षा परिणाम

Cannabis Farming: डोईवाला में भांग के खेतों में क्यों मुस्कुरा रहे हैं हिमाचल के BJP और कांग्रेसी MLA?

HP Board 12th Class Results: कॉमर्स में सिरमौर की बेटी ने किया टॉप, CA बनना चाहती है वृंदा ठाकुर

HP Board 12th Class Results 2023: 8 घंटे पढ़ाई, IAS बनना सपना, ये हैं ओवरऑल टापर ओजस्विनी उपमन्यु

PICS: अब 9 घंटे में दिल्ली से मनाली का सफर, ट्रैफिक के लिए खुली हणोगी से झलोगी के बीच 5 टनल्स

HP Board12th Class Results: माता-पिता टीचर, बहन CBSE टॉपर, Arts स्ट्रीम में तरनिजा ने किया टॉप

Summer Vacation 2023: बोर्ड रिजल्ट के साथ समर वेकेशन का आगाज, जान लें कब खुलेंगे स्कूल

HPBOSE 10th Result 2023: हिमाचल बोर्ड 12वीं के बाद अब 10वीं का इंतजार, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
लेह-मनाली हाईवे सरचू तक खुला
लेह मनाली हाईवे फिलहाल सरचू तक सशर्त खोला गया है. लाहौल स्पीति पुलिस ने बताया कि मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) में 4*4 और 4*2 वाहनों को (LMV) जंजीरों के साथ सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तथा कामर्शियल वाहन (HMV) के लिए सुबह 9.30 बजे से 12.00 बजे के बीच दारचा से सरचू के लिए खुला रहेगा. दारचा शिंकुला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बन्द है. पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) तिन्दी तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है. काजा सड़क (NH-505) ग्राफू से काजा बन्द है तथा सुमदो से लोसर सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।
एक मार्च से 21 मई के बीच बारिश
हिमाचल प्रदेश में इस बार सामान्य से एक फीसदी ज्यादा यानी 225.1 मिलीमीटर बारिश हुई है. आम तौर पर 1 मार्च से 21 मई के बीच में 221.8 मिलीमीटर बारिश होती थी. सिरमौर में नॉर्मल से 97 फीसदी ज्यादा बारिश, सोलन में 92 और बिलासपुर में नॉर्मल से 91 फीसदी ज्यादा बारिश हुई. मई में भी इस बार सामान्य से अधिक बारिश हुई है. सर्दियों के मुकाबले गर्मी के सीजन में अधिक बारिश हो रही है.
लगातार बढ़ रहे सैलानी
मैदानी इलाकों में गर्मी पढ़ने की वजह से हिमाचल में सैलानियों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है. मनाली से लेकर शिमला तक बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं. मनाली मे रविवार को खासी भीड़ रही. मनाली से आगे सिस्सू और कोकसर में भी सैलानियों का जमावड़ा देखने को मिला. जैसे जैसे मैदानों में तापमान बढ़ रहा है. वैसे—ैसे पहाड़ों में सैलानियों की संख्या में इजापा हो रहा है.
.
Tags: Himachal Government, Himachal pradesh, Kullu Manali News, Shimla Monsoon, Weather Alert
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 12:14 IST








