भीषण गर्मी से बेहाल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जानवर, राहत पहुंचाने के लिए ख़ास इंतजाम 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम. मध्य प्रदेश के होशंगाबाद (Hoshangabad) जिले में जबरदस्त गर्मी के चलते लोग बेहाल हैं. गर्मी का असर पशु-पक्षियों और जानवरों पर भी देखने को मिल रहा है. भीषण गर्मी (Heat Wave) के कारण ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (Satpura Tiger Reserve) क्षेत्र के एसटीआर में बने तालाब और पानी के स्रोतों के पास जंगल से निकल कर बाघ समेत अन्य वन्य जीव लगातार पहुंच रहे हैं. इसके कारण पर्यटों को रिजर्व के मड़ई, चूरना सहित क्षेत्रों में इन दिनों बाघों की अच्छी साइटिंग हो रही है. बाघ को देख कर पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं.

गर्मियों में बाघ, भालू, तेंदुआ, नीलगाय, सांभर, चीतल एवं अन्य वन्य जीवों को पानी के लिए भटकना न पड़े इसके लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने इसके लिए काफी व्यवस्था कर रखी है. इन क्षेत्र में प्रबंधन की ओर से तालाब और डाइक्स बनाए गए हैं. तवा के बैक वॉटर के पास भी कई वन्य जीवों को आते-जाते देखा गया है.

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर संदीप फ़ेलोज ने बताया है कि गर्मी आने से पहले एसटीआर क्षेत्र में वन्य जीवों के लिए कई जगह पानी की व्यवस्था कर तालाब बनाए गए हैं. यहां प्राकृतिक जल स्रोत एवं वन्य जीवों के लिए पेयजल के लिए तालाब में पानी की व्यवस्था की गई है. अगर ज्यादा गर्मी पड़ने की वजह से इनमें पानी की कमी होती है तो हमारे पास टैंकर की व्यवस्था भी है. इसके जरिए उन तालाबों में पानी पर्याप्त मात्रा में भरा जा सकता है जिससे वन्य जीव को कहीं और पलायन नहीं करना पड़ेगा. साथ ही, वो घनी आबादी वाले क्षेत्रों की ओर भी नहीं जाएंगे.

.

FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 12:19 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें