
हाइलाइट्स
यह ट्रेन टूर पैकेज 3 रात और 5 दिनों का है
5,865 रुपये की कीमत से पैकेज शुरू
वाराणसी और सारनाथ घूमने का मौका
Varanasi Tour Package: धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए इच्छुक पर्यटकों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, आईआरसीटीसी (IRCTC) ने मंदिरों और घाटों के शहर वाराणसी के लिए बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज पेश किया है. पैकेज में आपको काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, अन्नपूर्णा घाट, भारत माता मंदिर के अलावा सारनाथ घूमने का मौका मिलेगा.
आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर इस पैकेज की जानकारी दी है. आप महज 5,865 रुपये की शुरुआती कीमत में वाराणसी की सैर कर सकते हैं. वाराणसी के लिए हर सोमवार ट्रेन जोधपुर और जयपुर से खुलेगी. यह पैकेज 3 रातों और 4 दिनों का है. इस पैकेज में ट्रेन में स्लीपर या थर्ड एसी में यात्रा करने को मिलेगा. इसके अलावा घूमने के लिए कैब और बस की भी सुविधा मिलेगी. रात में रुकने के लिए होटल की भी सुविधा आईआरसीटीसी की तरफ से उपलब्ध कराई जाएगी.
Here’s your chance to venture into the ancient city of Varanasi. Visit the city’s various sacred locations along with Sarnath on the Varanasi ex Jodhpur-Jaipur #tour.
Book now on https://t.co/hOP1GUjgDX
— IRCTC (@IRCTCofficial) May 19, 2023
.
Tags: Indian railway, Indian Railways, Irctc, Online business, Tour and Travels, Tourist Destinations, Tourist Places
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 07:20 IST









