
पोर्ट मोरेस्बी. प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी तीन देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण में रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे. यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की पहली यात्रा है. पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने हवाई अड्डे पर भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया, जिन्होंने सम्मान के तौर पर पीएम मोदी के पैर छुए.
आमतौर पर पापुआ न्यू गिनी सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं करता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह अपवाद रहा और उनका औपचारिक स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर रस्मी स्वागत की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए इसे ‘बेहद खास स्वागत’ बताया. भारतीय समुदाय ने भी प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया.
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पीएम मोदी के लिए जेम्स मारापे के ‘भाव’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उन्हें सम्मान देते हैं. यह गहरा दृश्य पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास और प्रभाव का उदाहरण है.’
पीएम मोदी के पैर छूने के बाद से ही पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे की चर्चा हो रही है, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में:
जेम्स मारापे 2019 से पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत हैं और पांगु पाति राजनीतिक दल से ताल्लुक रखते हैं.
52 वर्षीय मारापे ने विशेष रूप से पीएम मोदी के लिए ऐसा करके एक अपवाद बनाया. उन्होंने दुनिया के किसी अन्य नेता के लिए ऐसा नहीं किया है.
जेम्स मारापे ने 1993 में पापुआ न्यू गिनी विश्वविद्यालय से कला में स्नातक की उपाधि प्राप्त की.
.
Tags: Narendra modi
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 07:20 IST









