
मुंबई. Govinda Demolished Sumeet Saigal Career: बॉलीवुड में अक्सर होता है, एक एक्टर का करियर परवान चढ़ गया, तो दूसरे का उसकी वजह से खत्म होता है. ऐसे कई उदाहरण आपको देखने को मिल जाएंगे. हम यहां आपको एक ऐसे ही एक एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका करियर एक बड़े एक्टर की वजह से करियर बर्बाद हो गया. तस्वीर देख कर आप समझ ही गए होंगे हम किसकी बात करने जा रहे हैं. गोविंदा (Govinda) को बहुत से लोग तो पहचानते ही हैं, लेकिन आज की जनरेशन के लोग शायद ही इस हीरो के बारे में जानते हैं. इस हीरो का नाम सुमीत सहगल है.
सुमीत सहगल (Sumeet Saigal) ने साल 1987 में फिल्म इंसानियत के दुश्मन से डेब्यू किया और सपोर्टिंग रोल में दिखें. यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी.सुमीत ने कई मल्टीस्टारर फिल्मों सपोर्टिंग रोल किए. लेकिन जबतक वह लीड रोल के तौर पर खुद स्थापित कर पाते, उनका करियर ही खत्म होने की कगार पर आ गया. दरअसल, सुमीत ने जब इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, तब उनके लुक और हेयर स्टाइल की तुलना गोविंदा से हो रही थी.
सच हुईं गोविंदा की मां की भविष्यवाणियां, 2 नहीं 3 बच्चों के होते पापा, लेकिन…
हालांकि, सुमीत सहगल की हाइट गोविंदा से ज्यादा थी. साल 1988 में एक मल्टी स्टारर फिल्म आई थी, जिसका नाम ‘तमाचा’ है. यह भी एक मल्टीस्टारर फिल्म थी. फिल्म में जीतेंद्र, रजनीकांत, अमृता सिंह, भानुप्रिया और किमी काटकर जैसे बड़े कलाकर थे. इस फिल्म में सुमीत सहगल भी सपोर्टिंग लीड रोल में थे. लेकिन क्या आप जानते हैं ये रोल पहले गोविंदा को ऑफर हुआ था.
गोविंदा के बिजी रहने पर मिला सुमीत सहगल का ऑफर
‘तमाचा’ के लिए मेकर्स गोविंदा को लेना चाहते थे, लेकिन गोविंदा उस वक्त काफी बिजी थे जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया. मेकर्स ने फिर सुमीत सहगल को अप्रोच किया क्योंकि उनका लुक और हेयर स्टाइल गोविंदा से मिलता-जुलता था. इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री में बात फैल गई कि अगर गोविंदा के पास टाइम नहीं है, तो आप सुमीत को हायर कर सकते हैं.
सुमीत सहगल पर लगा सस्ता गोविंदा होने का टैग
सुमीत सहगल पर एक सस्ता गोविंदा होने का टैग लग गया था. इसके बाद सुमीत सहगल ने कई मल्टीस्टारर फिल्म की, जो कि हिट होने लगी थी. वह सिंगल लीड हीरो बनने ही जा रहे थे कि गोविंदा तब तक इतने बड़े स्टार बन गए कि उन्होंने सुमीत सहगल क्या शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स को पीछे कर दिया.
.
Tags: Bollywood news, Govinda
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 12:21 IST









