IPL Playoffs: एक शतकों का सुल्तान, दूसरा शून्य का बादशाह, दांव पर दोनों की किस्मत, किसका लकी चार्म करेगा कमाल?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

प्‍लेऑफ में पहुंच चुकी हैं 3 टीमें
चौथी टीम का आज होगा फैसला

नई दिल्‍ली. लिमिटेड ओवर्स के बेहद मंझे खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में दिलचस्प रिकॉर्ड है. कोहली क्रिस गेल के साथ इस लीग में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले प्‍लेयर हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी. आईपीएल 2023 के लीग मैच संडे को खत्म हो जाएंगे. इस दिन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों को ही अपना आखिरी मैच खेलना है.

मुंबई और बैंगलोर अभी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं. रविवार को आखिरी मैच के बाद ही तय होगा कि कौन आगे जाएगा और कौन टूर्नामेंट से बाहर. अब तक की स्थिति देखें तो मुंबई और बैंगलोर दोनों के ही 14 प्‍वाइंट हैं. नेट रनरेट के मामले में मुंबई की स्थिति बैंगलोर से खराब है. ठीक उसी तरह जैसे रोहित शर्मा के लिए यह आईपीएल सीजन गुजरा. विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी मैच में जैसी पारी खेली थी, अगर रोहित शर्मा उसी तरह का कमाल कर भी लेते हैं तो भी उन्हें बैंगलोर का मैच तो टीवी पर देखना ही पड़ेगा.

दरअसल, अगर मुंबई इंडियंस रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीतती है तो भी उसे कामना करनी होगी कि गुजरात टाइटंस आरसीबी को हरा दे. अगर बैंगलोर भी मुंबई की तरह जीत गई तो रोहित शर्मा की टीम को टूर्नामेंट से बोरिया बिस्‍तर समेटना पड़ सकता है. नेट रनरेट का फर्क मुंबई की राहें मुश्किल करेगा. वैसे, विराट कोहली और रोहित शर्मा की लकी चार्म उनकी पत्नियां ही हैं. ऐसे में दोनों ही अपनी किस्मतों से चमकने की उम्मीद करते दिखेंगे.

IPL playoffs: 7-7 का लक, 9-2-11 का संयोग, धोनी ने चलाया ऐसा चक्‍कर, बाकी टीमें हुईं घनचक्कर

वैसे, शतकों के बादशाह और शून्य के सुल्‍तान की कहानी केवल आईपीएल तक ही है. अगर टी20 इंटरनेशनल को देखें तो रोहित शर्मा किंग की भूमिका में दिखाई देने लगते हैं. जैसे हिटमैन ने आईपीएल में अब तक केवल एक ही शतक जमाया है, उसी तरह विराट इंटरनेशनल टी20 में एक ही बार यह कारनामा कर सके हैं. वहां रोहित उनसे आगे हैं. हिटमैन के नाम इंटरनेशनल टी20 में चार शतक दर्ज हैं. खैर, यह तो विषय से इतर बात है. फिलहाल आईपीएल 2023 में कौन बढ़ेगा आगे? किसकी किस्मत देगी दगा…देखना दिलचस्प होगा.

Tags: IPL 2023, IPL Playoff, Mumbai indians, Rcb, Rohit sharma, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें