
नई दिल्ली. भारतीय बाजार में 7 सीटर कारों की सेल तेजी से बढ़ रही है. इस सेगमेंट की लोकप्रियता देखते हुए मार्केट में नए प्लेयर्स भी एंट्री कर रहे हैं. टोयोटा अपनी इनोवा को अब दो मॉडल्स सेल करने लगी है. इनमें पहला मॉडल है इनोवा हाईक्रॉस और दूसरा है इनोवा क्रिस्टा और ये दोनों वर्जन बहुत लोकप्रिय है. इसके अलावा मारुति के पास भी मारुति XL6 और मारुति अर्टिगा के रूप में दो काफी लोकप्रिय कारें मौजूद हैं. किआ भी अपनी कैरेंस को सेवेन सीटर मॉडल के तौर पर सेल करती है. लेकिन ग्राहकों के लिए जल्द ही इस सेगमेंट में और विकल्प जुड़ने वाला हैं. यहां हम आपके लिए मार्केट में जल्द ही लॉन्च होने जा रही 7 सीटर कारों की लिस्ट लेकर आए हैं जो आपके और आपकी फैमिली के लिए अच्छा विकल्प हैं.
Maruti Suzuki Engage
कंपनी के पास अर्टिगा के नाम से पहले से ही बेहद लोकप्रिय कार है और अब मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में एक और 7 सीटर कार लाने की तैयारी में है. कंपनी ने कुछ समय पहले ही Engage नाम के लिए ट्रेडमार्क अप्लाई किया है और यह कार भारतीय बाजार में जल्द उतारी जाएगी. माना जा रहा है कि यह टोयोटा की कुछ समय पहले आई इनोवा हाईक्रॉस पर बेस्ड हो सकती है. इसे पार्टनरशिप के तहत मारुति सुजुकी के री-बैज वर्जन के रूप में बाजार में उतारा जा सकता है. आपको बता दें कि इनोवा हाईक्रॉस 7 और 8 सीटर मॉडल में सेल करती है और यह कार ADAS जैसे सेफ्टी फीचर से भी लैस है. इसमें आपको 2.0 लीटर का पेट्रोल और 2.0 लीटर का स्ट्रांग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जाता है और माना जा रहा है कि मारुति सुजुकी की नई 7 सीटर कार अगले 2 महीनों के अंदर बाजार में उतारा जा सकता है.
Toyota Ertiga
मारुति सुजुकी और टोयोटा की पार्टनरशिप के तहत एक और 7 सीटर कार आ सकती है जो कि टोयोटा की तरफ से लाई जाने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टोयोटा मारुति अर्टिगा पर आधारित एक नई एमपीवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. आपको बता दें कि कंपनी पहले से ही दक्षिण अफ्रीका में अर्टिगा के रीबैच वर्जन को रुमियन नाम से सेल करती है.
Nissan Triber
भारतीय बाजार में Nissan और Renault ज्वाइंट वेंचर के तहत काम कर रही हैं. इस पार्टनरशिप के तहत निसान जल्द ही भारत में एक एमपीवी लॉन्च करने वाली है, जो Renault Triber पर बेस्ड होने की संभावना है. ट्राइबर वर्तमान में देश की सबसे सस्ती 3-रो एमपीवी सेल पर है. निसान भी इसी प्राइज सेगमेंट में अपनी एमपीवी लाएगी. हालांकि, इसमें थोड़े ज्यादा प्रीमियम फीचर हो सकते हैं और इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री और स्टार्ट/स्टॉप बटन जैसे फीचर्स हो सकते हैं.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Maruti Suzuki
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 15:46 IST








