उधव कृष्ण/पटना. प्रदेश में लगातार गर्मी पड़ रही है. पिछले कुछ दिनों की बात करें तो गर्मी के तेवर और भी तीखे हो चुके हो हैं. तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है. शनिवार (20 मई) की बात करें तो राजधानी पटना, गया समेत कई जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं औरंगाबाद सूबे में फिर सबसे गर्म जिला बन गया. यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
प्रदेश के कई इलाकों में हीटवेव के हालात बन रहे हैं. लोगों का दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 24 से 25 मई को मौसम में फिर बदलाव के आसार हैं. संभावना है कि बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.
41 के पार पहुंचा राजधानी का तापमान
पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 2 दिन मौसम शुष्क बना रहेगा. पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री, जबकि गया में 42.6, नवादा में 42, जमुई में 40.9, शेखपुरा में 41.8, भोजपुर में 42.4 डिग्री पारा रहा. वहीं खगड़िया में 40.6, भागलपुर में 40.3, मुजफ्फरपुर में 35.8, मोतिहारी में 39.5, अररिया में 35.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. बता दें कि इन सभी शहरों में कल के मुकाबले आज तापमान में बढ़ोतरी हुई है.
आपके शहर से (पटना)

समस्तीपुर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के 10 स्टूडेंट्स का कैंपस सेलेक्शन, ₹5 लाख का मिला पैकेज

Bhabhi Ji Maidan Me Hain: दो हजार के नोट पर RBI का फैसला | RBI | Demonetisation | TOP News

Breaking : Bangalore से Delhi पहुंचे CM Nitish । Political News | Bihar Politics | Mission 2024

Muzaffarpur News : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ । Top News | Crime News | Noukri

Indian Air Force ने MIG-21 Fighter के पूरे बेड़े की उड़ान पर लगाई रोक, जानिए वजह| MIG-21 crash Video

मुंगेर में नोट डबलिंग गिरोह का पर्दाफाश, होटल से 2 शातिर गिरफ्तार, 1.82 लाख कैश बरामद

Purnia News : नगर परिषद अध्यक्ष की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग । Bihar Crime News । Purnia Crime

Aaj Ka Rashifal : 21 मई को सूर्य की तरह चमकेगाी इन राशियों का किस्मत । Todays Horoscope | Rashifal

LNMU होने जा रहा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस, अमेरिका, नाइजीरिया, श्रीलंका और नेपाल के विद्वान लेंगे भाग

महागठबंधन पर बनेगी बात? CM अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे नीतीश कुमार, दूसरे विपक्षी नेताओं से भी हो सकती है मुलाकात

Gopalganj News: 20 थाने की पुलिस ने 62 ठिकानों पर दी दबिश, 51 अरेस्ट, जानें पूरा मामला
अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
कुछ जिले ऐसे भी रहे, जहां तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई. इनमें बेगूसराय, छपरा, वैशाली, वाल्मीकिनगर शामिल हैं. बेगूसराय में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा. वहीं छपरा में 36.7, वैशाली में 39.9, वाल्मीकिनगर 36.2 डिग्री पारा रहा. कुल मिलाकर देखें, तो गर्मी से हालात बिगड़ रहे हैं. दिन में पारा ऊपर जा रहा है. अगले 2 दिन मौसम को लेकर लोगों को खास सावधानी बरतने की जरुरत है. हालांकि, Indian Metrological Department पटना के वैज्ञानिक राकेश कुमार की माने तो 23 मई से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.
बुधवार से बदल सकता है मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार (24 मई) से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कुछ जिलों में प्री मानसून बारिश की संभावना है. सूबे के 19 जिलों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, 13 जून को बिहार में मानसून की एंट्री हो सकती है.
.
Tags: Bihar weather, IMD alert
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 10:57 IST








