IPL Playoffs : चैंपियन vs चोकर्स, हिटमैन बनाम रनमशीन, कौन पड़ेगा भारी? आज मैदान के बाहर होगा धांसू मुकाबला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

गुजरात, चेन्‍नई और लखनऊ प्‍लेऑफ में बना चुकी हैं जगह
आखिरी स्‍थान के लिए तीन टीमों के बीच चल रही है रेस

नई दिल्‍ली. क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसी भी टीम है जो तमाम चैंपियंस को हराने का माद्दा और हुनर रखती है, लेकिन वर्ल्ड कप के नजदीक जाकर हर बार फिसल जाती है. क्रिकेट पंडितों ने इसे नाम दिया ‘चोकर्स’, माने जो अहम मुकाबलों में पिट जाए. टीम है साउथ अफ्रीका. आईपीएल की 15 साल की दुनिया में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी चोकर्स ही माना जाता है. आंकड़े भी इसकी तस्‍दीक करते हैं.

बीते 15 साल में विराट कोहली की आरसीबी 8 बार प्लेऑफ में पहुंची. इसमें से 3 बार 2009, 2011 और 2016 में टीम फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही. हालांकि, बैंगलोर का चैंपियन बनने का सपना हर बार टूट गया. इससे उलट, रोहित शर्मा की मुंबई इंडियन बीते 15 साल में 9 बार प्लेऑफ में पहुंची और 6 बार फाइनल का टिकट कटाया. इसमें से 5 बार ट्रॉफी जीतकर हिटमैन की टीम ने सबसे ज्‍यादा बार चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल किया.

आईपीएल में व्यक्तिगत खेल की बात करें तो हिटमैन रोहित शर्मा बनाम रनमशीन विराट कोहली में दिल्ली का लड़का मुंबई के छोरे पर 20 नहीं बल्कि 21 साबित हुआ है. विराट ने आईपीएल में अब तक कुल 36.72 के औसत से 7162 रन बनाए हैं, इसमें 6 शतक और 50 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने 29.64 के औसत से कुल 6136 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ 1 शतक और 41 अर्धशतक हैं. आईपीएल 2023 में भी जहां विराट कोहली ने 13 मैचों में 501 रन बना डाले हैं वहीं, रोहित इतने ही मैचों में 257 रन ही स्कोर कर सके.

IPL Playoffs का सुपर संडे, 3 टीमों में एक स्थान के लिए टक्कर, प्लेऑफ के एक-दो नहीं…बन रहे 6 समीकरण

संडे को विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों के ही कंधों पर अपनी-अपनी टीम को अंतिम मैच जीताकर प्लेऑफ में पहुंचाने का सबसे बड़ा दारोमदार होगा. जो अपनी टीम को अंतिम चार तक पहुचाने में कामयाब रहा वहीं, फैंस की नजर में खिलाड़ी नंबर 1 बनेगा. बता दें कि गुजरात टाइटंस के बाद चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी प्‍लेऑफ के लिए टिकट पक्‍का कर लिया है. आखिरी स्‍थान के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मुकाबला जारी है.

Tags: IPL 2023, IPL Playoff, Mumbai indians, Rcb, Rohit sharma, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें