
दूध हर किसी के घर में आता है. यह किसी भी दुकान पर आसानी से 60-70 रुपये में मिल जाता है. लेकिन आज हम आपको सबसे महंगे दूध के बारे में बताने जा रहे हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि किस जानवर का दूध सबसे महंगा होगा? बहुत से लोगों के पास इसका जवाब नहीं में होगा. लेकिन हमारे और आपके आसपास रहने वाले एक जानवर का दूध 100-200 में नहीं बल्कि हजारों में बिकता है.अमेरिका और यूरोपीय देशों में इसकी खूब डिमांड है. आइए जानते हैं आखिर इसकी वजह है क्या.
दरअसल, दुनिया भर में गधी का दूध सबसे महंगा बिकता है. भारत में इसके एक लीटर दूध की कीमत 7-8 हजार रुपये है. अमेरिका और यूरोपीय देशों में यह 160 डॉलर यानी तकरीबन 13 हजार रुपये प्रति लीटर है. आप सोच रहे होंगे कि गधी के दूध में ऐसा क्या होगा, जिससे यह इतना कीमती है. तो बता दें कि यह दूध स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. इसमें ऐसे प्रोटीन पाए जाते हैं जो उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जिन्हें गाय-भैंस का दूध नहीं पचता. इस दूध में प्रोटीन और फैट की मात्रा कम जबकि लैक्टोज की मात्रा काफी अधिक होती है. इसका इस्तेमाल ज्यादातर दवा और कॉस्मेटिक बनाने के लिए किया जाता है.
मुंबई में इसकी कीमत 5000 रुपये प्रति लीटर
भारत में गधी के दूध का व्यापार आम गाय-भैंस या भेड़ बकरी के दूध की तरह नहीं होता, लेकिन अमेरिका और यूरोप में यह आम दूध की तरह ही बिकता है. हर जगह उपलब्धता के लिहाज से इसका दाम अलग अलग है. गधी के दूध का दाम इसलिए भी ज्यादा महंगा है क्योंकि यह बहुत जल्दी खराब हो जाता है. अगर फट जाए तो इसके दूध खराब दूध का इस्तेमाल पनीर बनाने के लिए भी नहीं किया जा सकता. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में इसके दूध की कीमत 5000 रुपये प्रति लीटर तक है. कुछ ऑनलाइन पोर्टल पर भी यह उपलब्ध है, जहां कीमत 3000 रुपये तक दिख रही.
नकाजावा दूध दुनिया के महंगे मिल्क ब्रांड में शुमार
इसी तरह नकाजावा दूध दुनिया के महंगे दूध के रूप में गिना जाता है. खास बात, यह कंपनी गायों से हफ्ते में सिर्फ एक बार दूध दूहती है. सभी मिनरल बने रहें, इसके लिए गायों के इस दूध को 6 घंटे के अंदर अंदर बोतल में पैक कर दिया जाता है. इसमें सामान्य दूध की तुलना में 4 गुना अधिक मेलाटोनिन होता है. यह एक हार्मोन है जो एंग्जायटी कम करता है. जापान में इसकी कीमत 40 डॉलर यानी करीब 3000 रुपये प्रति लीटर है. यूरोप के देशों में भी इसकी खूब डिमांड है.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 07:30 IST








