
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 21 May 2023)
आज आपका मन चिंता के भार से मुक्त होगा. दोस्तों के साथ मुलाकात होगी. स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा. नियमित आय में वृद्धि होने के साथ अन्य तरीके से आर्थिक लाभ होगा. शादी के इच्छुक व्यक्तियों का लग्न योग आएगा. दांपत्य जीवन में आनंद व्याप्त रहेगा. तन-मन से स्वस्थता का अनुभव होगा. किसी रमणीय पर्यटन स्थल की यात्रा से आपके आनंद में बढ़ोतरी होगी. पत्नी और संतान से लाभ होगा.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 21 May 2023)
विलंब से ही सही, लेकिन कामों में सफलता मिलेगी. ऑफिस या घर में उत्तरदायित्व का बोझ बढ़ेगा. जीवन को अधिक गंभीरता से लेंगे. नए संबंध स्थापित करने या काम के संबंध में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें. पिता के साथ मतभेद उत्पन्न होगा. शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 21 May 2023)
शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा. संतान के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा. उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी. ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद होगा. राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा. भाई-बंधुओं द्वारा लाभ होने की संभावना है.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 01:20 IST








