बच्चा नहीं सुनता आपकी बात, हो गया है बहुत जिद्दी और चिड़चिड़ा, एक माह उपाय देगा चमत्कारिक बदलाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

चींटी को चुन देना बेहद लाभकारी माना जाता है.
चींटी को कीट की श्रेणी में एक नकारात्मक जीव माना जाता है.

Astro Tips For Kids : बच्चे सभी को प्यारे होते हैं. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे कि वे हर ख्वाहिश पूरी करें, उन्हें सुखी और खुशहाल जीवन प्रदान करें. हर माता पिता का सपना होता है कि वे बच्चे की हर इच्छा पूरी करें, उन्हें लाड़ प्यार दें. परंतु ज्यादा लाड़ प्यार में बच्चे बिगड़ जाते हैं. यदि उनकी कोई भी बात नहीं मानी जाए तो वे चिड़चिड़े और जिद्दी हो जाते हैं. उन्हें अधिक गुस्सा आने लगता है. ये गुस्सा उनका दिन-ब-दिन बढ़ता जाता है जो ना सिर्फ माता पिता को बल्कि बच्चे के हम उम्र साथियों को भी परेशान करता है. यदि आप भी अपने बच्चे की इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका बच्चा आपका कहना माने और आपकी हर बात सुने भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं सरल ज्योतिषी उपाय.

ज्योतिषी उपाय
अक्सर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे उनका कहना मानें और दूसरे लोगों के बीच उन्हें शर्मिंदा ना करें. परंतु कई बार माता-पिता के लाड़ प्यार, बच्चों की बीमारी या कई बार मजबूरी बस कुछ ऐसे हालात निर्मित हो जाते हैं जिसकी वजह से बच्चा जिद्दी चिड़चिड़ा बहुत ज्यादा गुस्सेल हो जाता है. ऐसी स्थिति में माता-पिता बहुत ज्यादा परेशान गुस्सैल हो जाते हैं. वे अपने बच्चे पर हाथ उठाना शुरू कर देते हैं. परंतु ऐसा करने से बच्चे का स्वभाव दिन-ब-दिन खराब होता जाएगा. हालात बद से बदतर हो जाएंगे. इससे बचने के लिए ज्योतिष शास्त्र का एक ऐसा उपाय बता रहे हैं जिससे आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें – क्या होता है विष दोष, आपसी रिश्तों में आ जाती है खटास, बिगड़ने लगते हैं बने बनाए काम, करें ज्योतिषी उपाय

क्या करें
सबसे पहले रसोई घर में मौजूद गेहूं का आधा किलो जितना आटा लें. अब इस आटे में आधा किलो जितनी शकर या शकर का पाउडर मिला लें. इन दोनों सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करके अपने बच्चे के सिर से पैर तक 7 बार घड़ी की दिशा में वार लें. अब इस मिश्रण को किसी पीपल या गूलर के पेड़ की जड़ में मौजूद चींटी को खिलाएं. चींटी को चुन खिलाना बेहद लाभकारी माना जाता है.

कब करें ये उपाय
बच्चे के जिद्दी और गुस्सैल स्वभाव से छुटकारा पाने के लिए ये एक रामबाण उपाय माना जाता है. इस उपाय को 11 शुक्रवार सुबह के समय करें.

यह भी पढ़ें – क्या सच में वर्जित है निर्वस्त्र स्नान, शास्त्रों में क्या है उल्लेख, जानिए इसके शुभ-अशुभ परिणाम

चींटी को ही क्यों खिलाना है?
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार चींटी को कीट की श्रेणी में एक नकारात्मक जीव के रूप में संज्ञा प्रदान की गई है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जितना अधिक इस नकारात्मक जीव को पेट भर के भोजन कराएंगे, उतना अधिक आपके बच्चे के शरीर से नकारात्मकता दूर होगी और उसके स्वभाव में चमत्कारिक बदलाव देखने को मिलेंगे. 11 शुक्रवार ये उपाय करने के बाद आपका बच्चा आपकी बात मानने लगेगा.

Tags: Astrology

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें