आज का राशिफल: तुला राशि वाले क्रोध पर काबू रखें, वृश्चिक, धनु राशि वालों को नौकरी, व्यवसाय में लाभ होगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 21 May 2023)

स्वास्थ्य का ध्यान रखनें. कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े-विवाद होंगे. क्रोध पर संयम आवश्यक होगा. हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होंगे. आकस्मिक धन लाभ होगा. समय से भोजन करने में विलंब तथा अत्यधिक खर्च आपके मन को अस्वस्थ बनाएंगे. जलाशय से दूर रहना हितकर है.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 21 May 2023)

नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ होगा. इसके साथ मित्रों, सगे संबंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति के संकेत हैं. सामाजिक समारोह, पर्यटन आदि के लिए जा सकते हैं. आप प्रफुल्लित रहेंगे. आय के स्रोत बढ़ेंगे. अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग है. सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 21 May 2023)

नौकरी करने वालों के लिए लाभ का दिन है. आर्थिक लाभ की संभावना है. घर में आनंद का वातावरण रहेगा. नौकर और सहकर्मी आपके सहायक बनेंगे. काम में सफलता और यश प्राप्ति होगी. विरोधी और गुप्त शत्रु अपनी चाल में नाकामयाब रहेंगे. मित्रों से मुलाकात होगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें