आज का राशिफल, 21 मई 2023: मेष राशि वालों का होगा अधिक खर्च, वृष, मिथुन राशि वालों के लिए दिन शुभ फलदायक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 21 May 2023)

आज अत्यधिक धन खर्च की संभावना है, इसलिए संभलकर खर्च करने की सलाह दी जाती है. किसी के साथ आर्थिक व्यवहार करते समय काफी सावधानी बरतें. सामान्य बातचीत वाद-विवाद में परिवर्तित न हो जाय, इसका ध्यान रखें. आपकी वाणी से मित्रों या पारिवारिक सदस्यों का मन दुःखी न हो, इसका ध्यान रखें. तबीयत खराब होने की संभावना होने के कारण खान-पान का ध्यान रखें. संक्षेप में कहा जाए, तो आज का दिन मध्यम रहेगा.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 21 May 2023)

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक होगा. आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखर उठेगी. मन दुविधा से मुक्त होने के कारण आप हिम्मत से काम कर सकेंगे और उत्तरदायित्वों का अच्छी तरह निर्वाह कर सकेंगे. आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे. मौज-शौक की वस्तुएं और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 21 May 2023)

आज तन-मन की अस्वस्थता और बेचैनी रहेगी, इस कारण आपको वाणी और व्यवहार में खूब सावधानी बरतने की जरूरत है. आंखों में दर्द होने की भी संभावना है. पारिवारिक सदस्यों या सगे-संबंधियों के साथ मतभेद हो सकता है. आपकी बातचीत या व्यवहार के कारण गलतफहमी खड़ी हो सकती है. दुर्घटना से बचें. आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने से चिंता बढ़ेगी. व्यर्थ के कार्यों में शक्ति बरबाद होगी. किसी के साथ संघर्ष न हो, इसका ध्यान रखें. आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति से मानसिक शांति मिलेगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें