गहलोत-पायलट विवाद पर रंधावा का आया बयान, पार्टी किसी को निकालती नहीं है, लेकिन…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. किसी से छुपा नहीं है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच एक बार फिर से सत्ता के लिए संघर्ष शुरू हो गया है. दोनों दिग्गजों के बीच चल रहे सियासी जंग के बीच कांग्रेस के राज्य प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्येक सदस्य का सम्मान करती है. उनकी पार्टी किसी को निकालती नही है. साथ ही उन्होंने कहा कि जो पार्टी छोड़कर जाता है उसका क्या हश्र हुआ है, यह भी किसी से छिपा नहीं है.

हाल ही में पायलट ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा निकाली थी. जिससे इन दोनों नेताओं के बीच एक बार फिर से दरार आ गया है. पायलट ने अपनी 125 किलोमीटर की अजमेर-जयपुर पदयात्रा के समापन के बाद तल्ख शब्दों में कहा था कि अगर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता है तो वह महीने के आखिर तक एक राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे.

यह भी पढ़ें- पहलवानों को नहीं देखने दिया गया IPL मैच? आरोप पर दिल्ली पुलिस ने दिया ये जवाब

बता दें सचिन पायलट राजस्थान में पब्लिक सर्विस कमिशन को खत्म करने और इसके पुनर्गठन की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा उनकी दूसरी मांग यह है कि जो युवा पेपर लीक के कारण प्रभावित हुए हैं उन्हें मुआवजा दिया जाए. पायलट ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की है.

रंधावा का 2000 के नोट पर आया ये बयान:

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि वे सात साल में 2000 के नोट को जब नहीं चला पाए, तो देश क्या चलाएंगे. उनका सवाल है कि हमने 70 साल में देश के लिए क्या किया है? हमने देश को चलाया. भारत को नंबर एक पर कांग्रेस लेकर गई थी.

Tags: Ashok gehlot, Congress, Sachin pilot, Sukhjinder Singh Randhawa

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें