LSG Qualify in Playoff: रिंकू सिंह ने फुलाई क्रुणाल पंड्या की सांसे, अंत में लखनऊ ने मारी बाजी, प्‍लेऑफ में पहुंचे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेजबानों को एक रन से हराया. केकेआर के रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर तक लखनऊ की सांसे फुलाए रखी. अंत में क्रुणाल पंड्या की टीम ने बाजी मारी. इसके साथ ही लखनऊ ने प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. वहीं, केकेआर का सफर टूर्नामेंट में खत्‍म हो गया है. रिंकू सिंह ने मैच में 33 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली. इस दौरान उनके बैट से छह चौके और चार छक्‍के आए. वो 203 की स्‍ट्राइकरेट से रन बनाते नजर आए.

आखिरी दो ओवर में केकेआर को जीत के लिए 41 रन की दरकार थी. ऐसा लगा कि लखनऊ इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगा लेकिन रिंकू की टीम महज एक रन से हारी. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए. जवाब में रिंकू सिंह की पावरहिटिंग के दम पर केकेआर ने वापसी की.

जेसन रॉय और वेंकटेश अय्यर ने लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान कोलकाता नाइटराइडर्स को शानदार शुरुआत दिलाई. रॉय ने सात चौके और एक छक्‍का लगाया और 28 गेंदों पर 45 रन कूट दिए. इसी तर्ज पर अय्यर ने 15 गेंदों पर 24 रन बनाए. दोनों ने मिलकर पावरप्‍ले में 61 रन कूट दिए. इसके बाद अगले 21 रन के भीतर केकेआर ने तीन विकेट गंवा दिए. क्रुणाल ने जेसन को फिरकी के जाल में फंसाया. कप्‍तान नीतीश राणा स्पिनर रवि बिशनोई के जाल में फंसे. वेंकटेश अय्यर को कृष्‍णप्‍पा गौतम ने अपना शिकार बनाया. 120 रन तक पहुंचते-पहुंचते केकेआर ने रहमानुल्लाह गुरबाज़ 10(15) और आंद्रे रसेल 7(9) को भी चलता किया.

VIDEO: MS Dhoni से मिलने के लिए जिद्द पर अड़े दिल्‍ली के फैन्‍स, बीच सड़क CSK की बस रुकवाई, सुरक्षा में सेंध!

डेविड वार्नर ने तोड़ा विराट का ‘बाहुबली रिकॉर्ड’, चाह कर भी किंग कोहली इस सीजन नहीं कर सकते वापसी

 इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खास अच्‍छी नहीं रही. 71 रन पर ही क्रुणाल पंड्या की टीम ने पांच विकेट गंवा दिए थे. करन शर्मा तीन रन बनाकर आउट हुए. क्विंटन डी कॉक ने 27 गेंदों पर 28 रन बनाए जबकि प्रेरक मांकड़ ने 20 गेंदों पर 26 रन का योगदान दिया. मार्कस स्‍टोइनिस अपना खाता तक नहीं खोल पाए. क्रुणाल पंड्या भी नौ रन का योगदान ही दे पाए. पहले 10 ओवरों का खेल देखने के बाद ऐसा लग रहा  था कि लखनऊ ने मैच को गंवा दिया है.

निकोलस पूरन और आयुष बडोनी ने छठे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी बनाकर वापसी कराई. निकोलस पूरन ने इस दौरान 30 गेंदों पर 58 रन बनाए. इस दौरान उनके बैट से पांच छक्‍के और चार चौके आए. आयुष के बैट से अहम 21 गेंदों पर 25 रन आए.

Tags: IPL 2023, IPL Playoff, Jason Roy, Lucknow Super Giants, Nicholas Pooran

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें