IPL Playoff Tickets: नॉकआउट से पहले फैन्‍स में मची भगदड़! हाथों हाथ बिके टिकट, अब भी है मौका, जानें पूरी डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 खत्‍म होने को है. रविवार देर रात तक 10 में से टॉप-चार टीमों के नाम की घोषणा हो जाएगी. इसके बाद प्‍लेऑफ की जंग देखने को मिलेगी. गुजरात टाइटंस ने सबसे पहले प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. हर कोई नॉकआउट मैचों को स्‍टेडियम में जाकर देखना चाहता है. ऐसे में बीसीसीआई की तरफ से इन मैचों के टिकट ऑनलाइन उपलब्‍ध करा दिए गए हैं.

आईपीएल 2023 का फाइनल 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाना है. इससे पहले चेन्‍नई में 23 मई को क्‍वालीफायर-1 और 24 मई को एलिमिनेटर मैच होगा. वहीं, फाइनल और क्‍वालीफायर-2 मैच का आयोजन नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में ही कराया जाएगा. स्‍टेडियम में जाकर मैच देखने के शौकीन फैन्‍स के लिए टिकट उपलब्‍ध हैं.

बुक मॉय शो की एप पर जाकर आईपीएल प्‍लेऑफ मैचों के टिकट खरीदे जा सकते हैं. इसके अलावा आईपीएल के आधिकारिक स्‍पॉन्‍सर Rupay App भी अपने उपभोक्ताओं के लिए आईपीएल प्‍लेआफ टिकट का एक्‍सक्‍लूसिफ ऑफर लेकर आया है. पेटीएम और बुकमॉय शोर पर एलीमिनेटर मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं. रूपे एप पर अभी भी अपने ग्राहकों के लिए इस मैच के टिकट उपलबध हैं.

  • क्‍या आइपीएल 2023 प्‍लेऑफ के टिकट ऑफलाइन उपलब्‍ध हैं?

    नहीं, आइपीएल 2023 प्‍लेऑफ के टिकट ऑफलाइन माध्‍यम से नहीं बेचे जा रहे हैं.

  • क्‍या आईपीएल 2023 प्‍लेऑफ मैचों की टिकट इस वक्‍त लाइव है?

  • हां, इस वक्‍त आईपीएल के प्‍लेऑफ मैचों के टिकट की बुकिंग लाइव उपलब्‍ध है.

  • कैसे खरीद सकते हैं आईपीएल 2023 प्‍लेऑफ मैचों की टिकट?

  • आईपीएल प्‍लेऑफ मैचों की टिकट बुक मॉय शो एप, पेटीएम एन और रुपे एप के माध्‍यम से खरीदे जा सकते हैं.

  • आईपीएल 2023 प्‍लेऑफ मैचों की टिकट का प्राइज कितना है?

  • प्‍लेऑफ मैचों के टिकट दो से पांच हजार तक में उपलब्‍ध हैं.

    .

    FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 17:43 IST

    Source link

    Up Head Line
    Author: Up Head Line

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    और पढ़ें