Rs 2000 Notes: RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी बोले- देश में ₹500 से बड़े नोटों की कोई जरूरत नहीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 19 मई को एक चौंकाने वाला फैसला लिया. केंद्रीय बैंक ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा कर दी है. वहीं, आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी (R Gandhi) का मानना है कि देश में 500 रुपये से बड़े नोटों की कोई जरूरत नहीं है.

मनीकंट्रोल से बात करते हुए शनिवार को गांधी ने कहा, “जिस तरह से डिजिटल ट्रांजैक्शन बढ़ रहा है, मुझे नहीं लगता कि उच्च मूल्यवर्ग के किसी भी करेंसी नोट की जरूरत है. डिजिटल पेमेंट सिस्टम के बढ़ने और लोवर इन्फ्लेशन का मतलब है कि उच्च मूल्यवर्ग के करेंसी नोटों की अब और जरूरत नहीं है.”

डिमोनेटाइजेशन के सिद्धांतों के खिलाफ थी ₹2000 रुपये के नोट की शुरुआत
गांधी ने साल 2014 से 2017 तक आरबीआई में डिप्टी गवर्नर के रूप में करेंसी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभाली है. उन्होंने स्वीकार किया कि 2000 रुपये के नोट की शुरुआत डिमोनेटाइजेशन के सिद्धांतों के खिलाफ थी.

Tags: Currency, Indian currency, RBI, Reserve bank of india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें