हाइलाइट्स
झांसा देकर भाभी की बहन से किया रेप
शादी से मुकरा, युवती ने कराई FIR दर्ज
सेना का जवान है आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्वालियर. ग्वालियर (Gwalior) में एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपनी भाभी की बहन के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी ने भाभी की बहन को शादी की बात करने के बहाने होटल में बुलाया. फिर उससे साथ दुष्कर्म किया. आरोपी युवती को वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण कर रहा था. युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक शादी करने से मुकर गया. आखिर में युवती ने मुरार थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सेना का जवान है, जो अरुणाचल प्रदेश में तैनात है.
ग्वालियर के नारायण विहार इलाके में रहने वाली 22 साल की युवती ने मुरार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. युवती ने बताया कि मोहित शर्मा नाम का युवक सेना का जवान है. वह अरुणाचल प्रदेश में तैनात है. मोहित रिश्ते में उसकी बहन का देवर लगता है. रिश्तेदारी के चलते उसकी पिछले 4 साल से जान पहचान है.
पहले किया था शादी का वादा
युवती ने बताया कि मोहित ने उसे शादी का झांसा दिया और फिर उसका शारीरिक शोषण किया. मोहित पिछले महीने 27 अप्रैल को ग्वालियर आया जहां उसने मुरार के होटल रामा उत्सव में मिलने के लिए बुलाया. जब वह होटल में मिलने पहुंची तो मोहित ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. जब उसने विरोध किया तो मोहित ने उसे जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया.
आपके शहर से (ग्वालियर)

फूलमती माता के दर्शन के बाद शनिदेव की पूजा से दूर हो जाती हैं बाधाएं! जानें मान्यता

Bhopal News: 21 मई से शुरू होगी सीएम तीर्थ यात्रा योजना, इतने बजे उड़ेगी पहली फ्लाइट

इंदौर में यहां मिलता है मूंग पिज्जा, रेट कम…सेहत के लिए भी अच्छा, सीखिए रेसिपी

पंजाब के बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, बिजनेसमैन के बेटे से बोला- 20 लाख की सुपारी मिली, 2 दिन में तुझे…

रीवा के संग्रहालय में रखी है बापू की अधूरी मूर्ति…क्यों नहीं हो पाई पूरी? हैरान कर देगी वजह

Indore News: खाटू श्याम के दर्शनों के लिए 150 श्रद्धालु रवाना, मंत्री भी पहुंचे रणजीत हनुमान मंदिर

नेशनल हाईवे पर घात लगाए बैठी थी मौत, आयशर आते ही तमाम किया 3 लोगों का काम, चारों ओर मची चीख-पुकार

Snake Video: मकान में घुसा 10 फीट लंबा सांप…फिर स्नेक कैचर ने दीवार खोदकर निकाला

सुबह-सुबह घर की चौखट पर पड़ी मिली 4 दिन की मासूम, महिला के उड़े होश, फिर…

MP: सीएम शिवराज ने किया बड़ा ऐलान, अब टॉपर लड़कों भी मिलेगी ई-स्कूटी, जानें सबकुछ

HuT Case: सिमी आतंकियों के एनकाउंटर की जगह होती थी बम ब्लास्ट की ट्रेनिंग, बीवियां भेजती थी सीक्रेट कोड
ब्लैकमेल करने लगा युवक
युवती में बताया कि मोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान मोहित ने कई आपत्तिजनक फ़ोटो और वीडियो भी बना लिए थे. फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देखकर मोहित उसे रोज बुलाने लगा और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा. आखिर में मोहित अपने वादे से मुकर गया और शादी करने से साफ इनकार कर दिया।. इस घटना से दुखी पीड़ित युवती ने मुरार थाने में शिकायत दर्ज कराई. युवती की शिकायत पर मुरार पुलिस ने आरोपी सेना के जवान मोहित शर्मा के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
.
Tags: Crime News, Gwalior news, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 18:02 IST








