
ये तो सभी जानते हैं कि टाइगर जंगल का सबसे खूंखार शिकारी माना जाता है. बंगाल टाइगर की तेजी और फुर्ति का आलम ये है कि एक बार अगर वो किसी को अपना शिकार बनाने की ठान लें, तो फिर बचना नामुमकिन हो जाता है. कभी घात लगाकर तो कभी सामने से हमला कर शिकारी को दबोचना बंगाल टाइगर की मूल प्रवृत्ति का हिस्सा है. अक्सर जंगल में शिकारियों की जद में हिरण आसानी से आ जाते है. मगर इस बार टाइगर का सामना एक ऐसे हिरण से हुआ, जो उसे ही गच्चा देकर फरार हो गया.
IFS सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर पश्चिम बंगाल के सुंदरबन का एक ऐसा वीडियो साझा किया है. जिसमें टाइगर हिरणों के शिकार के लिए जी जान से जुटा नजर आता है. मगर हिरन ने उसे ऐसा गच्चा दिया कि बेचारे के हाथ मायूसी ही लगी. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हिरण को धरती का सबसे भाग्यशाली हिरण कहा गया.
हिरण का शिकार करने में चूक गया टाइगर
वायरल वीडियो में जंगल के बीच खूंखार टाइगर हिरने के झुंड को देखते ही शिकार का मन बना लेता है. पहले टुकुर टुकुर देखता है फिर मौका मिलते ही उन पर झपट्टा मार देता है. लेकिन वो हिरणों में से किसी एक को दबोच पाए, उससे पहले ही हिरण इधर-उधर भाग जाते हैं. और नदी में छलांग लगा देता है. हिरण के पीछे टाइगर ने नदी में छलांग लगाई. लेकिन हिरण ने ऐसी डुबकी मारी कि टाइगर उसे ढूंढता ही रह गया और आखिरकार उसके हाथ ऐसी मायूसी लगी जो चेहरे पर साफ झलकने लगी.
Ohh dear deer…
Tigers of Sunderbans mangroves are adopted to catch the prey even in water. But here is one that dodged the big cat.
VC:@Plchakraborty pic.twitter.com/5dU8Ih1hDl— Susanta Nanda (@susantananda3) May 18, 2023
.
Tags: Ajab Gajab news, Deer Hunt, Khabre jara hatke, Tiger attack, Wildlife Viral Video
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 17:56 IST








