आईपीएल में ऐसा कम ही देखने को मिलता है, जब कोई खिलाड़ी महंगा बिका हो और उसने शानदार प्रदर्शन किया हो. हमारे सामने सैम करन, बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण है, जो इस साल आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके. लेकिन हम आपको आज पांच ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताएंगे, जो आईपीएल में लाखों रुपए में बिके लेकिन उन्होंने अपने प्रर्दशन से करोड़पति प्लेयर्स को भी फेल कर दिया.
01

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पीयूष चावला का है. पीयूष चावला ने आईपीएल 2023 में अब तक 13 मैच खेले और उन्होंने कुल 20 विकेट चटकाए. उनका एवरेज इस दौरान सिर्फ 19 का रहा. चावला की इकॉनामी भी 8 से नीचे की रही. उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस साल मात्र 50 लाख रुपए में खरीदा था.(AP)
02

गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे मोहित शर्मा ने 10 मैचों में अब तक कुल 17 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 30.5 ओवर डालें और सिर्फ 230 रन दिए. उनकी इकोनॉमी भी 8 से नीचे की रही. 4 विकेट लेने का कारनामा इस आईपीएल में उन्होंने दो बार किया. मोहित शर्मा को गुजरात ने सिर्फ 50 लाख रुपए में खरीदा था. (PTI)
03

इशांत शर्मा ने भी अपने धांसू प्रदर्शन से सबका दिल जीता. भले उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. लेकिन उन्होंने सभी मैचों में अपना सत प्रतिशत दिया. आठ मैचों में उन्होंने कुल 10 विकेट झटके. दिल्ली ने उन्हें इस साल मात्र 50 लाख रुपए में खरीदा था. (IPL)
04

केकेआर के युवा खिलाड़ी सुयश शर्मा ने 10 मैचों में कुल 10 विकेट चटकाए. उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उनकी इकोनॉमी इस दौरान 9 के आसपास की रही है. हालांकि, एवरेज 30 से ज्यादा का. इस आईपीएल में उन्होंने 38 ओवर डाले और कुल 228 रन दिए. केकेआर ने उन्हें सिर्फ 20 लाख रूपए में खरीदा था.(PIC: AP)
05

लखनऊ सुपरजायंट्स के अमित मिश्रा ने 7 मैचों में इस साल कुल 7 विकेट चटकाए हैं. उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन जितने मैच उन्होंने खेले उसमें उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की. उनकी इकोनॉमी 8 से नीचे की रही. जबकि एवरेज 21.28 का रहा. लखनऊ ने अमित को 50 लाख रुपए में खरीदा था.(Instagram)








